1. Home
  2. पशुपालन

पहली बार खरीद रहे हैं भैंस? नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके..

Buffalo buying tips: आज के समय में किसान भाई खेती करने के साथ-साथ पशुपालन की ओर अग्रसर हो रहे हैं और डेयरी व्यवसाय की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भैंस खरीदने जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष रुप से ध्यान रखना बेहद ही जरुरी होता है. वरना गलत पशु की खरीद से भारी नुकसान का समाना करना पड़ सकता है. आइए जानें सही पशु पहचान करने तरीके..

KJ Staff
KJ Staff
buffalo
भैंस खरीदने से पहले जानें पहचान करने के ये तरीके (Image Source-AI generate)

देश के किसान भाई खेती करने का साथ-साथ पशुपालन भी कर रहे हैं और डेयरी बिजनेस करके तगड़ी इनकम भी अर्जित कर रहे हैं. अगर आप भी खेती करने के साथ डेयरी करोबार की ओर बढ़ना सोच रहे हैं, तो इसके लिए सबसे पहले जरुरी होता है. सही भैंस का चुनाव करना यानी कई किसान पशु की खरीद करते समय इतनी जल्द बाजी करते हैं कि उनको भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में पशुपालक या किसान अगर भैंस की खरीद करने के लिए जा रहे हैं, तो इन तरीकों से करें पशु की पहचान की पशु स्वस्थ है या फिर बीमार.

दांत देखकर ऐसे पहचानें भैंस की उम्र

अगर आप भैंस की खरीद करने के लिए जा रहे हैं तो इसकी पहचान सबसे सरल होती है. भैंस की खरीद करते समय आप सबसे पहले उसके सामने के दांतों की जांच करें. दरअसल, पशुओं के छोटे होने पर उनके मुंह में दूध के दांत होते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ये दांत गिरने लगते हैं और उनकी जगह स्थायी दांत निकल आते हैं. दांतों के निकलने के क्रम और उनकी बनावट से भैंस की उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है.

भैंस खरीदते समय आंखों की जांच करना न भूलें

भैंस खरीदते समय दूसरा तरीका है पहचान करने का आंखों की जांच करना. यानी की पशुपालक या फिर किसान भाई भैंस की खरीद करते समय उसकी आंखों पर भी विशेष ध्यान दे, क्योंकि स्वस्थ पशु की आंखें सामान्य रूप से साफ और चमकदार दिखाई देती हैं. आंखों में अत्यधिक पानी आना, लालिमा, सूजन या असामान्य स्राव दिखाई देने पर सतर्क हो जाए और उस पशु की खरीद गलती से भी नहीं करें.

चाल और खानपान से भी पहचानें पशु की सेहत

एक पशुपालक को बेहद ही अच्छी तरह से पता होता है कि एक स्वस्थ पशु की क्या पहचान होती है, जो शायद किसानों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में पहचान है कि एक स्वस्थ भैंस सामान्य रूप से चलती-फिरती है और उसके पैरों में किसी तरह का लंगड़ापन नहीं होता है. इसलिए पशु खरीदने से पहले उसे कुछ दूरी तक चलाकर जरूर देखें. अगर भैंस चलते समय पैर घसीट रही है, बार-बार बैठ रही है या किसी पैर पर कम वजन डाल रही है, तो उसकी जांच कराएं.

खरीदारी से पहले पशु चिकित्सक से करवाएं जांच

अगर आप भैंस खरीद रहे हैं, तो उस समय केवल दांतों के आधार पर उसकी उम्र और सेहत का फैसला करना सही नहीं है. पशु की आंखें, चाल, सांस, खानपान और थनों की जांच भी उतनी ही जरूरी है.

इसके अलावा, पशुपालकों को भैंस के पुराने स्वास्थ्य रिकॉर्ड की जानकारी लेनी चाहिए. संभव हो तो उसके टीकाकरण, पहले हुई बीमारियों और इलाज से जुड़े दस्तावेज भी देख लें. सबसे बेहतर होगा कि खरीदारी से पहले किसी पशु चिकित्सक से पशु का शारीरिक परीक्षण करवा लिया जाए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Identify a Healthy and High Milk Yielding Buffalo buying tips Published on: 23 November 2026, 05:14 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News