1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

ड्रिप सिंचाई लगवाने पर सरकार दे रही है सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ

Drip Irrigation: देश में कई फसलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और ऐसे में किसानों की सबसे बड़ी समस्या होती है. सिंचाई यानी की जब किसान भाई पांरपरिक तरीके से खेती करते हैं, तो पानी की बर्बादी के साथ बिजली और डीजल का खर्च का सामना करना पड़ता है. अब ऐसा नहीं होगा ड्रिप इरिगेशन लगाने पर सरकारा दे रही सब्सिडी की छूट. आगे जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ…

KJ Staff
KJ Staff
drip irrigation
ड्रिप सिंचाई लगवाने पर सरकार दे रही है सब्सिडी (Image Source-AI generate)

देश के किसान खेती बड़े पैमाने पर करते हैं और ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे सिंचाई का बढ़ता खर्च. ऐसे में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है, जब किसान पांरपरिक तरीकों से पानी लगाते हैं, तो पानी की बर्बादी के साथ बिजली और डीजल का खर्च भी अधिक होता है. अब ऐसा नहीं होगा ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से इस परेशानी से मिलेगा छुटकारा. यानी पानी की बचत के साथ बिजली और डीजल का खर्च भी होगा कम.

ड्रिप इरिगेशन सिस्टम क्या होता है?

अगर आप आज के समय में भी पांरपरिक तरीके से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, तो रुक जाइए यानी की ड्रिप इरिगेशन तकनीक आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. साथ ही इस तकनीक को बूंद-बूंद सिंचाई भी कहां जाता है. इसमें खेत में पाइप बिछाए जाते हैं और ड्रिपर से पानी धीरे-धीरे बूंदों के रूप में पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है. ऐसे में पौधों को उतनी ही सिंचाई मिलती है, जितनी उनको जरुरत होती है.

ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के लिए कहां आवेदन करें?

अगर आप ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो आप इस नई तकनीक को बेहद ही आसानी से अपने खेतों में लगवा सकते हैं. यानी की कृषि उपकरण को लगाने के लिए किसान भाई अपने राज्य के कृषि या बागवानी विभाग में संपर्क कर सकते हैं या फिर राज्य के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अप्लाई किया जा सकता है.

इसके अलावा, आवेदनकर्ता आवेदन से पहले इन जरुरी कागजों को तैयार कर रख लें, जिनमें आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक खाते की जानकारी और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों को आपके मांगा जा सकता है.

ड्रिप सिस्टम पर कितना मिलेगा अनुदान?

देश के लाखों किसानों को सिंचाई की परेशानी की सामना करना पड़ता है. ऐसे में पानी के नुकसान के साथ बिजली, डीजल की भी बर्बादी भी होती है. ऐसे में अगर आप अपने खेतों में  ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगवाते हैं, तो 55 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इस योजना के तहत अन्य किसान भाइयों को 45 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट दी जाएंगी. ऐसे में आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपने राज्य के कृषि या बागवानी विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Drip Irrigation Subsidy Scheme Know how to Apply and get Benefits Published on: 21 November 2026, 04:43 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News