1. Home
  2. मौसम

देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण भारत में भारी बारिश तो पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update: देशभर में मौसम में कई बदलाव हो रहे हैं दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास मौजूद चक्रवाती तूफान "अकवान" आने की चेतावनी जारी कर दी है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

KJ Staff
weather
मौसम खबर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में लगातार मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है और कई इलाकों में शीत लहरों के चलने से तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास मौजूद चक्रवाती तूफान "अकवान" की आने की संभावना जताई है और लोगों को सर्तक रहने की सलाह भी दी है. अगर आप भी अपने शहर के मौसम का हाल जानना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें.

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 से 23 नवंबर और फिर 26 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 24 और 25 नवंबर को इन क्षेत्रों में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायलसीमा में 20 से 26 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. लक्षद्वीप में 24 नवंबर को बारिश की संभावना है, जबकि 25 और 26 नवंबर को यहां कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. कर्नाटक के तटीय और उत्तरी आंतरिक हिस्सों में 24 से 26 नवंबर के बीच तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 23, 25 और 26 नवंबर को बारिश का अनुमान है.

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, विदर्भ में 20 नवंबर को बारिश की संभावना जताई गई है और छत्तीसगढ़ में 20 से 22 नवंबर के बीच बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके बाद भी 22 से 25 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. खास बात यह है कि 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

पूर्वी भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, बिहार में 20 से 22 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 22 और 23 नवंबर को बारिश का अनुमान है.

वहीं, ओडिशा में 21 से 23 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 26 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 20 से 23 नवंबर के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है.

पूर्वोत्तर भारत में भी बरसेंगे बादल, 6 राज्यों में अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 20 से 24 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. इन चार राज्यों में 20 और 21 नवंबर को भी कई स्थानों पर व्यापक बारिश होने का अनुमान है.

पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

देश के पश्चिमी हिस्सों के लिए फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह पश्चिमी भारत के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी इस क्षेत्र में मौसम लगभग सामान्य बना रह सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rain South India Thunderstorms East India Published on: 21 November 2026, 10:34 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News