1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

प्रदूषण के मौसम में घर को दें नेचुरल टच, ये 3 पौधे बढ़ाएंगे हरियाली और खूबसूरती

Air Purifying Plants: दिल्ली-NCR में जिस तरह से सर्दी की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण बढ़ रहा है. यह लोगों के लिए कई परेशानी खड़ी कर रहा है. लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है कह सकते हैं एयर क्वालिटी पर प्रदूषण का असर हो रहा है. ऐसे में अगर आप इन खास पौधों को घर में लगाते हैं तो घर की खूबसूरती के साथ हवा को भी शुद्ध करते हैं. कैसे आइए आगे इस लेख में जानें…

KJ Staff
plants
इन पौधों का चुनाव करें और घर की हवा को शुद्ध करने के साथ खूबसूरती बढ़ाएं (Image Source-AI generate)

दिल्ली समेत कई महानगरों में जिस तरह से प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जो लोगों के लिए कई परेशानी खड़ी कर रहा. आप सभी देख ही रहे होंगे की सर्दियां अभी शुरु ही हुई है और दिल्ली में कोहरे की तरह बाहर प्रदूषण कितना फैल रहा है, जिस वजह से एयर क्वालिटी पर बेहद ही प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में हर व्यक्ति के मन में बस यह सवाल होता है कि घर की हवा को कैसे शुद्ध किया जाए. ऐसे में आप अगर अपने घरों में इन इनडोर प्लांट्स को लगाते हैं, जिनमें मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और एरेका पाम शामिल जोकि हवा में मौजूद प्रदूषकों को कम करने की क्षमता के लिए भी जाने जातें हैं.

एरेका पाम (Areca Palm)

एरेका पाम (Areca Palm) बेहद ही खूबसूरत पौधा है, जो घर की सजावट और हवा को शुद्ध करने वाले पौधों में गिना जाता है. यानी जिस तरह से लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अगर आप अपने घरों में एरेका पाम को लगाते हैं, तो घर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने के साथ हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही इस पौधे की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से गैर-विषैला होता है. इसलिए यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है और घर से साथ ऑफिस को आकर्षक लुक देता है.

मनी प्लांट (Epipremnum aureum) 

मनी प्लांट (Epipremnum aureum) एक बेहद लोकप्रिय सदाबहार बेल वाला पौधा है, जो कम देखभाल में तेज़ी से बढ़ने और घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए जाना जाता है. अगर आप इस इनडोर पौधे को अपने घरों में लगाते हैं, तो इसकी हरी-चमकीली पत्तियां घर और बालकनी की सजावट में चार चांद लगाने के साथ घर की एयर क्वालिटी में भी सुधार लाता है. साथ ही इस पौधे को वास्तु और फेंगशुई में इसे सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

स्नेक प्लांट (Dracaena trifasciata)

स्नेक प्लांट (Dracaena trifasciata) एक बेहद ही खूबसूरत और कम देखभाल में अच्छी ग्रोथ करने वाले पौधों में आता है और कई लोग इसकों अपने घरों और ऑफिस को आकर्षक लुक देने के लिए लगाते हैं. साथ ही बता दे कि इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत कम पानी और कम रोशनी की जरूरत होती है, जिससे नए लोगों के लिए इसे उगाना बेहद आसान है. यह घर के अंदर की हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन जैसे हानिकारक प्रदूषकों को कम करने में भी मदद करता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Natural Indoor Plant for Home During Pollution Season 3 Beautiful Plants Published on: 19 November 2026, 03:56 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News