1. Home
  2. ख़बरें

धानुका एग्रीटेक ने हरदा में आयोजित की मेगा किसान संगोष्ठी, 200 से अधिक किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के हरदा में मेगा किसान संगोष्ठी आयोजित की, जिसमें 20 से अधिक गांवों के 200 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम में चना, गेहूं और प्याज की वैज्ञानिक खेती, फसल सुरक्षा, बीज उपचार तथा आधुनिक कृषि उत्पादों के उपयोग पर जानकारी दी गई.

KJ Staff

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा, हरदा में मेगा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक गांवों के 200 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.

कार्यक्रम का आयोजन धानुका के चैनल पार्टनर्स साईं एग्रो एजेंसी, हरदा एवं किसान सहकार, हरदा के सहयोग से किया गया. इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक संचालक अखिलेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही.

कार्यक्रम में धानुका एग्रीटेक के नेशनल मार्केटिंग हेड अनुपम पाल एवं सीनियर डीजीएम सेल्स सुबोध कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण चना फसल में धानुका के उत्पाद जैनेट (Zanet), लस्टर (Lustre) एवं मायकोर सुपर (Mycore Super) को लेकर किसानों के बीच हुई चर्चा एवं उनके सकारात्मक खेत अनुभव रहे. किसानों ने जैनेट के उपयोग से उकठा रोग प्रबंधन, लस्टर से बेहतर फूल एवं फल-फली बनने तथा मायकोर सुपर से जड़ों के बेहतर विकास एवं फसल के तनाव प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए.

तकनीकी सत्र में सुबोध कुमार गुप्ता ने रबी फसलों, विशेषकर चना, गेहूं एवं प्याज के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विटावैक्स पावर द्वारा बीज उपचार के महत्व के साथ-साथ मायकोर सुपर, इम्प्लोड, जैनेट एवं लस्टर की भूमिका एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला.

अनुपम पाल ने धानुका एग्रीटेक का परिचय देते हुए कंपनी की किसान-केंद्रित सोच, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं बेहतर कृषि समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता साझा की.

कार्यक्रम का शुभारंभ धानुका के ASM रामशंकर विश्वकर्मा द्वारा अतिथियों एवं किसानों के स्वागत के साथ हुआ.

कार्यक्रम में धानुका एग्रीटेक की ओर से नेशनल मार्केटिंग हेड अनुपम पाल, सीनियर डीजीएम सेल्स सुबोध कुमार गुप्ता, ASM रामशंकर विश्वकर्मा, SFL पारस ठाकुर, BDO सागर सिंह तथा DD अंकित जाट, ओमप्रकाश पाटिल एवं चंद्रगोपाल सोलंकी उपस्थित रहे.

इस सफल आयोजन में दोनों चैनल पार्टनर्स एवं धानुका की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी, आधुनिक तकनीक एवं प्रभावी कृषि समाधान पहुंचाकर उनकी उत्पादकता और समृद्धि में योगदान देने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

English Summary: Dhanuka Agritech organizes mega farmer seminar in Harda with over 200 farmers Published on: 19 November 2026, 05:22 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News