1. Home
  2. बागवानी

घर की छत या बालकनी में उगाएं मौसम्बी, स्वाद और कमाई दोनों का मिलेगा फायदा

Mosambi Gardening: अगर आप भी होम गार्डिंग करते हैं और आपको घर की बालकनी, छत पर पौधे लगाने का बेहद की शौक है, तो इस बार अपने होम गार्डन में मौसम्बी का पौधा लगाएं. थोड़ी देखभाल में बिल्कुल फ्रश मौसम्बी की तगड़ी पैदावार प्राप्त करें. आइए आगे इस लेख में जानें मौसम्बी उगाने का आसान तरीका..

KJ Staff
KJ Staff
mosambi
घर की छत या बालकनी में उगाएं मौसम्बी (Image Source-AI generate)

आजकल बाजारों में जिस तरह से केमिकल युक्त सब्जी और फलों को बेचा जा रहा है. इससे लोगों की सेहत पर बेहद ही बुरा असर पड़ रहा है. इसी को देखते हुए लोग होम गार्डनिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और अपने घरों की छतों पर सब्जी से लेकर कई तरह के फलों की पैदावार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने होम गार्डन में कुछ उगाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए मौसम्बी फल एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. यानी की आप इस फल के पौधे को कम देखभाल में अपने गार्डन में उगा सकते हैं और अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं.

मौसम्बी उगाने के लिए कितने साइज का गमला लाएं?

अगर आप अपने घर की छत पर मौसम्बी उगाने का विचार बना रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कैसे इसकी शुरुआत करें, तो ऐसे में सबसे पहले नर्सरी से मौसम्बी का स्वस्थ कलमी पौधा खरीद कर लाएं. साथ इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की अपने शहर के मौसम के हिसाब से ही किस्म का चुनाव करें. इसके बाद पौधे को लगाने के लिए ग्रो बैग या फिर 18 से 24 इंच के बड़े गमला खरीदें.

इसके अलावा, जब आप गमले में पौधा लगाएं तो मिट्टी में गोबर की सड़ी हुई खाद या वर्मीकम्पोस्ट और थोड़ी रेत भी मिला लें, ताकि पौधे में पानी जमा ना हो और तेजी से बढ़ें. 

मौसम्बी के पौधों में कितनी खाद डालनी चाहिए?

अगर आप अपने घर की छत पर मौसम्बी का पौधा लगा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष रुप से ख्याल रखें की गमले में पानी इकठ्ठा न हो और जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी दे, तो तभी पानी दे. इसके साथ हर 2 से 3 महीने में पौधे में थोड़ी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट का छिड़काव करते रहें और अगर गमलों के आस-पास घास नजर आए तो उसको हटाते रहें.

वहीं, अगर पौधों पर कीड़े नजर आए तो ऐसे में नीम वाला कीटनाशक लेकर उसके निर्देश के मुताबिक ही छिड़काव करे.

फल आने का समय क्या होता है?

अगर आप बीज से मौसम्बी का पौधा लगाते हैं, तो फल आने में कई साल लग जाते हैं. वहीं, कलमी (ग्राफ्टेड) पौधे में अच्छी देखभाल और सही मौसम मिलने पर करीब 2 से 3 साल में फल आने शुरू हो जाते हैं. किस्म और पौधे की बढ़त के अनुसार यह समय थोड़ा बदल भी सकता है. यानी की कुल मिलाकर यह फल 2 से 3 साल में फल देना शुरु कर देता है. 

अतिरिक्त कमाई के क्या तरीके हैं?

अगर आप अपने होम गार्डन में इस फल की पैदावार कर कमाई करने की सोच रहे हैं, तो इन तरीकों के अच्छी इनकम अर्जित कर सकते हैं-

  • पड़ोसियों को बिक्री: यदि पौधे पर जरूरत से ज्यादा फल लग जाएं, तो आप उन्हें आसपास के लोगों या पड़ोसियों को बेच सकते हैं.

  •  स्थानीय स्तर पर मांग: घर के ताजे फलों की मांग हमेशा रहती है, जिससे बिना किसी बड़े खर्च के सीधे मुनाफा कमाया जा सकता है.

  •  जूस की दुकानों से संपर्क: ज्यादा पैदावार होने पर नजदीकी जूस सेंटर या फल विक्रेताओं को भी फल बेचे जा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Grow Mosambi at Home Terrace Balcony Know Gardening Tips Published on: 21 November 2026, 12:53 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News