देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में कहीं तेज हवाएं चल रही है, तो कहीं घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण, 23 से 27 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है. आइए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में लगातार मौसम करवट लेता नजर आ रहा है कभी तेज हवाएं चल रही है, तो कभी दोपहर में थोड़ा गर्मी का एहसास हो रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार आज आसमान में मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रह सकता है.
तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना
IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 नवंबर को बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 27 से 29 नवंबर के दौरान भी इन क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रह सकता है. वहीं, 24 से 26 नवंबर के बीच यहां काफी व्यापक से लेकर व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान है.
इसके अलावा, 23 से 27 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
केरल और कर्नाटक में भी बदलेगा मौसम
दक्षिण भारत के केरल और माहे में 23 नवंबर को तथा 28 से 29 नवंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 24 से 27 नवंबर के बीच यहां काफी व्यापक से व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने 24 से 27 नवंबर के दौरान केरल और माहे में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है. इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, 24 से 27 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23 से 29 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, रायलसीमा में 23 से 27 नवंबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ समय के लिए यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 23 से 27 नवंबर के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. यहां हवा की गति झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार
तेलंगाना में 24 और 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप में 24 नवंबर और 29 नवंबर को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 25 से 28 नवंबर के बीच लक्षद्वीप में काफी व्यापक से व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. 24 से 27 नवंबर के दौरान यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी
एक तरफ दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है, तो दूसरी तरफ उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 नवंबर को पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 और 24 नवंबर को सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है.
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 25 नवंबर तक घना कोहरा छा सकता है. असम और मेघालय में 24 और 25 नवंबर को कोहरे की स्थिति बनने की आशंका है.
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह पश्चिम और मध्य भारत में मौसम की स्थिति में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इन क्षेत्रों में फिलहाल कोई बड़ा मौसमी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments