देश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका फायदा करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अभी हाल ही में पीएम मोदी ने योजना की 24वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में जारी की थी, जिसका लाभ करोड़ों लाभार्थियों को मिला था. ऐसे में लाभार्थियों की निगाहें है 25वीं किस्त पर की कब सरकार यह सौगात देंगी. इसी के चलते 25वीं किस्त का लाभ पाने के लिए इन 5 कामों को जल्द करें पूरा.
पीएम किसान योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
अगर आप भी पीएम किसान योजना में आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको योजना के तहत इन शर्तों को पूरा करना होता है. यानी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जिन किसानों के नाम खेती योग्य भूमि दर्ज है. अगर आप पास खेती की जमीन है, तो हर साल आप 6 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
25वीं किस्त पाने के लिए ये 5 काम जरुरी
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको 24वीं किस्त का पैसा मिल चुका है और आपकी नजर 25वीं किस्त पर है, तो सबसे पहले इन 5 कामों को जल्द करें पूरा-
-
अगर आप जानना चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं, तो सबसे पहले अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें. इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा कर चेक कर सकते हैं.
-
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें.
-
अगर आप 25वीं किस्त का फायदा उठाना चाहते हैं, तो किसानों को अपने जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूर करवाना चाहिए. अगर आपके स्टेटस में Land Seeding के सामने No दिखाई दे रहा है, तो आपको संबंधित कृषि विभाग या स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि किस्त में कोई रुकावट नहीं आए.
-
पीएम किसान योजना की राशि DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में आपका आधार बैंक खाते से लिंक होना और NPCI मैपिंग सही होना जरूरी है. अगर इसमें कोई समस्या है, तो अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग का स्टेटस जरूर चेक करवाएं.
-
किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे योजना के सभी पात्रता नियमों को पूरा करते हों. जमीन के मालिकाना हक, परिवार के सदस्यों की पात्रता और अन्य जरूरी जानकारियों का सत्यापन किया जा सकता है. अगर किसी जानकारी में गड़बड़ी है या वेरिफिकेशन अधूरा है, तो भुगतान रोका जा सकता है. इसलिए समय रहते अपनी जानकारी सही करवा लें.
25वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम किसानों के खातों में 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है. अभी हाल ही में पीएम मोदी ने योजना की 24वीं किस्त का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया था और करीबन 9.34 करोड़ किसानों को इस राशि का लाभ मिला.
वहीं, अगर 25वीं किस्त जारी होने के बारे में बात करें, तो 30 अक्टूबर 2026 को सरकार ने 24वीं किस्त जारी की थी. ऐसे में गुंजाइश यह है कि अगली किस्त यानी 25वीं किस्त फरवरी या मार्च 2027 तक आने की उम्मीद है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments