देशभर में मौसम में कई उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है और दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इसी के चलते पिछले 24 घटों के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी दर्ज किया गया है. ऐसे में तापमान में भी बड़ा बदलाव नजर आया. मौसम विभाग ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 27 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, आंधीतूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है.
दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. विशेष रूप से केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल के कुछ हिस्सों में 24 से 27 नवंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है.
किन 5 राज्यों में भी होगी भारी बारिश?
दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में भी मौसम की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है
-
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 से 30 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
-
रायलसीमा में 24 से 30 नवंबर के बीच बारिश की संभावना है.
-
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 30 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
-
तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 से 28 नवंबर तक बारिश का अनुमान है.
-
तेलंगाना में 24 और 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट
दक्षिण भारत में जहां बारिश का दौर जारी रहने वाला है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की समस्या बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 नवंबर तक, पंजाब में 24 से 27 नवंबर तक और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को घना कोहरा छा सकता है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच और न्यूनतम तापमान 09°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है. इसी के चलते राजधानी में दोपहर तक, उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति बढ़ सकती है. यह 15 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments