1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

अब मिलेगी मुफ्त बिजली और सस्ता लोन, सरकार छत पर सोलर पैनल लगवाने पर दे रही है ₹98,000 तक अनुदान…

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: देश के में जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है. खासकर बिजली के बढ़ते बिल से घरेलू उपभोक्ता बेहद ही चिंतित रहते हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नहीं सरकार सोलर सिस्टम लगवाने के लिए प्रदान कर रही है ₹98,000 तक सब्सिडी. पूरी खबर आगे पढ़ें…

KJ Staff
KJ Staff
govt scheme
अब मिलेगी मुफ्त बिजली और सस्ता लोन (Image Source-AI generate)

देश में बढ़ते बिजली को लेकर हर कोई परेशान है कि कैसे इस परेशानी से निपटें. इसी परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बड़ी राहत बन रही है. इसी योजना को लेकर बिहार के बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड में प्रशासन की ओर से जागरूकता बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को योजना के फायदे, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई और ₹98,000 तक सब्सिडी मुहैया कराने का भी प्रावधान किया गया.

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सोलर सिस्टम की क्षमता के अनुसार सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. शंभुगंज में आयोजित बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अनुदान से जुड़ी जानकारी भी साझा की और योजना के तहत बताई गई सब्सिडी का विवरण इस प्रकार है-

  • अगर आप 1 किलोवाट सोलर सिस्टम लगवाते हैं तो ₹40,000 तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं.

  • घरेलू उपभोक्ता अगर 2 किलोवाट सोलर सिस्टम अपने घर की छत पर लगवाते हैं, तो ₹80,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है.

  • वहीं, 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर सिस्टम पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है.

सोलर पैनल लगवाने के लिए क्या मिलेगा सस्ता लोन?

कई लोग बिजली के बिल से बचने के लिए अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं, लेकिन कम बजट होने के कारण वह इस सिस्टम को नहीं लगवाते हैं, क्योंकि इसका शुरुआती खर्च अधिक होता है. इसी परेशानी को देखते हुए उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए योजना के तहत बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है, जिसकी मदद से उपभोक्ता आसानी से सोलर पैनल अपने घरों की छतों पर लगा सकते हैं और अधिक बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं.

सोलर पैनल लगवाने के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और अपनी घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने की सोच रहे हैं और आप शंभुगंज में रहते हैं, तो आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक उपभोक्ता आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

साथ ही बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 निर्धारित की गई है. इसलिए जो परिवार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, वे समय रहते योजना की पात्रता और जरूरी शर्तों की जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं और अप्लाई करने के लिए उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Surya Ghar Yojana Subsidy up to 98000 Rooftop Solar Panels Free Electricity Affordable Loan Published on: 25 November 2026, 12:04 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News