1. Home
  2. खेती-बाड़ी

₹1000 किलो बिकने वाला ये फल बदल देगा किसानों की किस्मत! एक एकड़ में सालाना होगी ₹10 लाख तक कमाई!

Anjeer Farming: किसानों को खरीफ सीजन में ऐसी उन्नत फसलों की तलाश रहती है, जिनकी बाजारों में कीमत दोगुना हो. ऐसे में अगर इस मौसम में किसान भाई ₹1000 किलो बिकने वाली अंजीर की खेती करते हैं, तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. आइए इस लेख में जानें इस फसल से बार में पूरी जानकारी.

KJ Staff
anjeer farming
अंजीर की खेती (Image Source-AI generate)

देश में इस समय किसान भाई खरीफ सीजन की खेती करने में बेहद ही व्यस्त है, ताकि वक्त रहते उनकी फसल तैयार हो और बाजारों में भी अच्छी कीमत मिल सकें. ऐसे में अगर किसान इस खरीफ सीजन में ₹1000 किलो बिकने वाली अंजीर की खेती करते हैं, तो यह उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि बाजारों में भी इस फल की बारह महीने मांग बनी रहती है, जिससे मुनाफा होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है.

कब करें अंजीर की खेती?

अगर आप इस खरीफ सीजन अंजीर की खेती करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है. साथ ही इस फसल की खेती के लिए पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से अगस्त (मानसून) का महीना माना जाता है. इन महीनों में अगर किसान इस फसल की खेती करते हैं तो बढ़िया पैदावार पा सकते हैं.

बिना रासायनिक खाद मिलेगा अच्छा उत्पादन

किसानों के लिए अंजीर की खेती कम लागत और अधिक मुनाफे वाली खेती साबित हो सकती है. किसान अगर इस फसल की पैदावार अपने खेतों में करते हैं. तो रासायनिक खाद और कीटनाशकों का खर्च बचा सकते हैं. यानी की इस फसल की यह खासियत है कि इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जरूरत बेहद कम पड़ती है. यह फसल प्राकृतिक तरीके से आसानी से तैयार हो जाती है. किसानों को केवल खेत में नमी बनाए रखने और समय-समय पर सिंचाई का ध्यान रखना होता है.

anjeer
(Image Source-AI generate)

एक पेड़ से कितना मिलेगा उत्पादन?

किसान अगर अंजीर की खेती करते हैं तो वह एक पौधे से 10 से 15 किलो तक फल प्राप्त कर सकते हैं. यानी किसान साल में अपने खेतों से 40 से 50 क्विंटल तक उपज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा,बाजार में इसकी कीमत ₹800 से ₹1000 प्रति किलो तक मिल जाती है. ऐसे में गेहूं और गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में कई गुना ज्यादा मुनाफा किसानों को मिल सकता है. साथ ही किसानों को  अंजीर का पौधा एक बार लगाने के बाद करीब 25 से 30 साल तक लगातार उत्पादन देता है.

अंजीर की खेती में कितनी होगी कमाई?

अंजीर की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. अगर किसान भाई इस फसल का चुनाव कर खेती करते हैं, तो अंजीर (Anjeer) की खेती से कम लागत में एक एकड़ में अंजीर की खेती से सालाना ₹3 लाख से ₹10 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं. यानी किसान लखपति बन सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Anjeer Farming Benefits Farmers can earn up to Rs 10 lakh annually Cultivating Anjeer Published on: 12 May 2026, 06:05 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News