1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम! IMD ने 16 से ज्यादा राज्यों में किया बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी..

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम करवट लें रहा है और इस दौरान कई राज्यों में तेज बारिश आंधी-तूफान आ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान अगले 3-4 दिनों के लिए 20 से अधिक राज्यों मेंल व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज (Image Source-AI generate)

देश में मानसून दस्तक दें चुका है और इस दौरान दिल्ली-NCR से लेकर कई राज्यों में हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इसी के चलते बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी-तूफान तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है और साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी भूस्खलन होने की भी आशंका जताई है. वहीं, किसान, मछुआरों को भी सर्तक रहने की भी सलाह दी गई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए हुए है और हवाओं का चलना जारी है. ऐसे में राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C–34°C और न्यूनतम तापमान 24°C–26°C के बीच रहने की उम्मीद है.

पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना

पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट लें ली है और इस दौरान तेज बारिश का होना जारी. इसी के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन जैसी समस्याओं का लोगों को सामना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान

 31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति, जो 50 किमी/घंटा तक चलने की भी उम्मीद संभावनाय जताई है.

यूपी, हरियाणा और पंजाब में व्यापक बारिश का अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत में मौसम लगातार अपने अलग अलग रंग दिखा रहा है कहीं व्यापक तेज बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान 31 जुलाई से 5 अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में; 3 से 6 अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 6 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश 2 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. यानी की अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई 1 अगस्त छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश 31 जुलाई और 3–6 अगस्तऔर विदर्भ में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं 30–40 किमी/घंटा की गति, जो 50 किमी/घंटा तक चलने की भी आशंका है. यानी की अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य भारत में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 31 जुलाई से 6 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1-5 अगस्त के दौरान बिहार में बारिश होने की संभावना है.

वहीं,  2 से 5 अगस्त तक ओडिशा में काफी बड़े इलाके में बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति, झोंकों में 50 किमी/घंटा तक की चलने की IMD ने आशंका जताई है.

इसके अलावा, IMD ने अरुणाचल प्रदेश में 31 जुलाई से 1 अगस्त तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई है और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 6 अगस्त भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi-NCR Weather Today Imd Rain Thunderstorm Alert 16 States Published on: 01 August 2026, 10:52 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News