1. Home
  2. ख़बरें

25 स्वदेशी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेगा भारी अनुदान, ऐसे करें जल्द आवेदन

Dairy Business Subsidy Scheme: अगर आप खेती करने के साथ डेयरी फार्मिंग करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. यूपी सरकार डेयरी बिजनेस शुरु करने पर दे रही है लाखों का अनुदान. आइए पूरी खबर पढ़ें..

KJ Staff
dairy farming
25 स्वदेशी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेगा भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

यूपी सरकार डेयरी व्यवसाय शुरु करने के लिए राज्य के किसानों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए  नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत भारी सब्सिडी भी प्रदान  कर रही है, ताकि किसान ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और उनकी आय में भी इजाफा हो सकें. साथ ही आपको बता दें कि सरकार नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना भी चला रही है. ऐसे में किसान 25 गायों की डेयरी लगाने पर तगड़ी आमदनी अर्जित कर सकते हैं. 

योजना में कितना मिलेगा अनुदान?

अगर आप इस सरकारी लाभकारी योजना में इच्छुक है तो बता दें कि मिनी नंदिनी योजना के तहत 10 गायों की डेयरी लगाने में कुल खर्च 23.60 लाख रुपये तक आ सकता है. ऐसे में राज्य सरकार इस योजना के तहत लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा खुद वहन कर रही है. यानी की इस योजना में खास बात है कि आवेदक को सिर्फ 15% पैसा यानी लगभग 3.54 लाख रुपये डेयरी बिजनेस शुरु करने में लगाना होगा.

इसके अलावा, बाकी की रकम के लिए किसान, पशुपालक बैंकों से आसानी से लोन प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

किन गायों की नस्ल पर मिलेगा अनुदान?

अगर आप इन सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो यह जान लीजिए की यूपी सरकार नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 25 स्वदेशी गायों की डेयरी यूनिट पर 50% तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा. वहीं, अगर आप मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में अप्लाई करते हैं तो 10 उन्नत देशी नस्ल की गायों की यूनिट स्थापित करने पर 11 लाख रुपये तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

साथ ही यूपी सरकार का इन सरकारी योजनाओं के शुरु करने के पीछे का मकसद है भारतीय देसी गायों, जिनमें- साहीवाल, गिर और थारपारकर जैसी नस्लों को बढ़ावा देना जिन पर सरकार भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है.

योजना में आवेदन की क्या पात्रता है?

अगर आप इस कल्याणकारी सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो पहले योजना में शामिल होने के लिए पात्रता को समझे जो कुछ इस प्रकार है-

  • अगर आप डेयरी बिजनेस शुरु करना चाहते हैं और योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास गाय या भैंस पालन का कम से कम 3 साल का अनुभव होना बेहद ही आवश्यक है.

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक पास डेयरी शेड और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए 0.20 एकड़ जमीन और साथ ही हरा चारा उगाने के लिए कम से कम 0.80 एकड़ जमीन जरुरी है तभी आवेदक को इस सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है.

कैसे करें योजना में अप्लाई?

अगर आप भी यूपी राज्य के किसान या पशुपालक है और इस कल्याणकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप नंद बाबा दुग्ध मिशन के ऑफिशियल पोर्टल nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आसनी से आवेदन कर सकते हैं और इस योजना में शामिल होकर भारी अनुदान का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up government Offering Substantial Subsidy for Cow Dairy Farming Scheme 25 indigenous cows Published on: 31 July 2026, 11:19 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News