1. Home
  2. ख़बरें

LPG सिलेंडर से लेकर EMI तक, 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 7 नियम, हर किसी की जेब पर पड़ेगा असर..

New Rules December 2026: नवंबर का महीना खत्म होने को हैं और इसी बीच 1 दिसंबर की शुरुआत होते ही लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है. सरकार दिसंबर की पहली तारीख से 7 नियमों में बदलाव करने जा रही है. चलिए आइए जानें किन नियमों में चेंज आने वाला है…

KJ Staff
new rules
LPG सिलेंडर से लेकर EMI तक, 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 7 नियम (Image Source-shutterstock)

हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में चेंज होते हैं, जिसका सबसे अधिक असर आम जनता की जेब पर पड़ता है और अब नवंबर का महीना खत्म होने को हैं. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि 1 दिसंबर से  घरेलू गैस, आधार कार्ड और ईएमआई से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाले हैं और इसका असर लोगों के जेब खर्च पर पड़ सकता है. यानी की अगले माह में फाइनेंशियल नियमों में बदलाव होने की संभावना है. ऐसे में आपको नियमों को जानना बेहद ही जरुरी है. पूरी जानकारी आगे लेख में जानें.

1. LPG सिलेंडर की कीमतों में क्या बदलाव होगा?

अगर आप LPG सिलेंडर उपभोक्ता है, तो शायद आपको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नही होगी की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर समीक्षा की जाती है और इसके बाद ही घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट को जारी किया जाता है. ऐसे में इसी बीच घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत के नए रेट जारी होने की आशंका जताई जा रही है. खासकर 19 किलों कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़त होने की गुंजाइश है. इसका असर होटल, रेस्टोरेंट  करोबारियों पर पड़ सकती है. वहीं आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा. अगर तेल कपंनियां 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में इजाफा करती है.

2. RBI MPC बैठक में रेपो रेट पर क्या तय होगा?

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक जोकि 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित होगी और इस बैठक में रेपो रेट पर गहन विचार किया जाएगा. शायद आपको पता न हो की अक्टूबर में RBI ने रेपो रेट को 0.25% बढ़ाकर 5.50% किया था, जिसका पूरा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है.

3. FD और लोन से जुड़े नियमों में होगा चेंज

भारतीय रिजर्व बैंक अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी करते हैं, तो इसका असर बैंकों की ब्याज दरों पर पड़ सकता है. यानी की अगर आप होम लोन या फिर फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेते हैं, तो ब्याज दरों में 1 दिसंबर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और ऐसे में EMI में वृद्धि हो सकती है या लोन चुकाने की अवधि का समय भी बढ़ सकता है.

4. आधार में ईमेल में क्या होगा बदलाव?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को एक बड़ी राहत देते हुए ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने पर लगने वाले 75 रुपये के शुल्क को अस्थायी रूप से माफ कर दिया है. यह विशेष निःशुल्क सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. हालांकि, इस छूट का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रखी गई है. यह सेवा केवल आधिकारिक Aadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट करने पर ही मुफ्त होगी. 

5. कमोडिटी ट्रेडिंग के नियमों में चेंज होगा

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग के लिए शुरुआती और मार्जिन पीरियड ऑफ रिस्क (MPOR) के नियमों में 1 दिसंबर 2026 से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इसी के चलते कमोडिटी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. साथ ही इसी बीच ट्रेडर्स को मार्जिन के रूप में 6%, 8% या 10% राशि जमा करनी होगी. ये बदलाव  कृषि और गैर-कृषि दोनों प्रकार की कमोडिटी पर लागू होंगे.

6. SBI क्रेडिट कार्ड के नियम में ये बदलाव होंगे

अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड धारक हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की 1 दिसंबर से अगर आप कोई सामान खरीदते हैं यानी की कोई लेनदेन करते हैं, तो आपको अधिक शुल्क देना होगा. नए नियमों के अनुसार अगर कोई एक बार में 30,000 रुपये से अधिक का ट्रांसपोर्ट भुगतान करता है, तो उस पर 1% शुल्क और लागू टैक्स का भुगतान करना होगा.

7. NRI और OCI हेतु डिजिटल KYC

दिसंबर की महीने की शुरुआत होते ही NRI और OCI हेतु डिजिटल KYC के नियमों में खास बदलाव होने वाले हैं कि अब NRI, OCI कार्डधारक और विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों को अपनी  KYC प्रक्रिया के लिए भारत आने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं होगी. वह SEBI के नए नियमों के अनुसार, FATF के नियमों का पालन करने वाले लोग अपने घरों से ही  डिजिटल KYC की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: New Rules from december 1 Lpg Gas Cylinder Emi and Bank changes Published on: 27 November 2026, 03:48 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News