1. Home
  2. मौसम

देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, राजस्थान में शीतलहर तो यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Weather Update: देशभर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान भारतीय मोौसम विभाग IMD ने पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण, केरल और माहे के साथ-साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आइए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
कई राज्यों में मौसम लेगा यूर्टन (Image Source-AI generate)

नवंबर का महीना खत्म होने को हैं और इस दौरान कई राज्यों में मौसम लगातार मिजाज बदलता नजर आ रहा है. सुबह के समय कोहरा आ रहा है, तो शाम के वक्त तेज सर्द हवाओं का चलना जारी है. इसी बीच पिछले 24 घंटों को दौरान  हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया तो वहीं, तमिलनाडु, केरल में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग IMD ने इस बीच पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण, केरल और माहे के साथ-साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में सुबह के वक्त कोहरा छाया हुआ था. ऐसे में दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यानी की इस दौरान मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तापमान 25°C से 27°C के बीच और न्यूनतम तापमान 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है. साथ ही IMD ने तेज हवाएं 5 किमी/घंटा तक की गति से 10 किमी/घंटा तक चलने की चेतावनी जारी कर दी है. साफ है कि आने वाले दिनों में लगातार ठंड बढ़ने की आशंका है.

अंडमान-निकोबार में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है. 26 से 28 नवंबर के दौरान यहां कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच बारिश की गतिविधियां और व्यापक हो सकती हैं. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

दक्षिण भारत में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर

दक्षिण भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप सहित कई क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. केरल और माहे के साथ लक्षद्वीप में 26 से 28 नवंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 29 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान केरल और माहे में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.

इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 नवंबर के बीच बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 26 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

इन राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

बारिश के साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. 26 से 28 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

वहीं, 26 नवंबर को तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है. 26 से 27 नवंबर के बीच केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 26 नवंबर को लक्षद्वीप में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 26 से 28 नवंबर के बीच सतह के पास तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे खुले इलाकों और कमजोर ढांचों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

पश्चिम और मध्य भारत में मौसम रहेगा स्थिर

पश्चिम और मध्य भारत के लोगों के लिए फिलहाल मौसम को लेकर कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. IMD के मुताबिक इस सप्ताह इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि, तापमान और स्थानीय मौसम की परिस्थितियों में छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

राजस्थान में शीतलहर, बढ़ेगी ठंड

एक तरफ दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहने वाला है, तो दूसरी तरफ राजस्थान में ठंड का असर बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 26 से 28 नवंबर के बीच शीतलहर चलने की प्रबल संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Rain Thunderstorm Lightning Cold Wave Dense Fog India Published on: 27 November 2026, 10:49 AM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News