1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan: किस्त का पैसा नहीं मिला तो घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: सरकार किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है और इन्हीं में एक है पीएम किसान योजना जिसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अभी हाल ही में पीएम मोदी द्वारा योजना की 24वीं किस्त जारी की गई थीं. इसी के चलते कुछ किसान भाई ऐसे थें जिनके खातों में 24वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा. अगर आप भी उन किसानों में है, तो घबराएं नहीं आज ही चेक करें स्टेटस…

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की थी, ताकि किसान भाई इस योजना से जुड़ अपने खेती के खाद, बीज खर्च को बचा सकें और कमाई में कुछ इजाफा कर सकें. इसी के चलते अभी हाल ही में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की राशि पीएम मोदी द्वारा बनासकाठां से किसानों के बैंक खातों में जारी की गई थी और करोड़ों पात्र किसानों को योजना की किस्त का पैसा मिला. इसी बीच कुछ पात्र किसानों की शिकायतें आई की उनको 24वीं किस्त की राशि का लाभ नहीं मिला. अगर आपको भी किस्त का लाभ नहीं मिला तो आइए आगे वजह जानें ऐसा क्यों हुआ.

किन कारणों की वजह से रुकी किस्त?

पीएम किसान योजना देश की सबसे कल्याणकारी सरकारी योजनाओं में से एक योजना है और इसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाई-बहनों को मिल रहा है. हाल ही में गुजरात से पीएम मोदी द्वारा योजना की 24वीं किस्त जारी की गई थीं, जिसका फायदा करोड़ों किसानों को मिला था, लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे पात्र किसान थे जिनके बैंक खाते में योजना की किस्त का पैसा नहीं पहुंचा और ऐसा इन कारणों की वजह से हुआ-

  • जिन पात्र किसानों ने  e-KYC पूरी नहीं की है उनकी किस्त में रुकावट आई है.

  • जिन लाभार्थियों ने अपना बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं किया या जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी है, तो ऐसे में किस्त का पैसा रुका है.

कैसे चेक करें लिस्ट में नाम और पैसा नहीं मिलने पर कहां करें शिकायत?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त हाल ही में अभी जारी की गई थीं और इस दौरान कई लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिला. ऐसे में अगर आपके मन में सवाल है कि कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक करें, तो घबराएं नहीं. आप सूची चेक करने के लिए पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर Beneficiary List विकल्प के जरिए अपना नाम भी देख सकते हैं. 

इसके अलावा, जिन किसानों के बैंक खाते में 24वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है, तो वह किस्त का लाभ नहीं मिलने पर अपनी शिकायत आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद Helpdesk - Query Form के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं.

फोन से कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपके खाते में 24वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची हैं, तो ऐसे में घबराने की जरुरत नहीं हैं. आप इन तरीकों से अपने मोबाइल द्वारा किस्त स्टेटस चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in  पर विजिट करें.

  • इसके बाद लाभार्थी होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन खोलें और Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.

  • इस प्रक्रिया के बाद किसान अपना Registration Number दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर जरूरी OTP वेरिफिकेशन पूरा कर अपनी स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस देख सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: PM Kisan Installment Not Received Know how to Check Payment Status Online Published on: 27 November 2026, 01:03 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News