क्या आपके घरों में काली मिर्च का सेवन किया जाता है. अगर हां तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता हैं. शायद आपको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं हैं कि आयुर्वेद में काली मिर्च का इस्तेमाल कई औषधियों को बनाने के लिए किया जाता है. इसके सेवन से आप कफ, लिवर, पेट में कीड़े समेत कई रोगों से छूटकारा पा सकते हैं. चलिए आगे जानते हैं कि काली मिर्च का सेवन किन रोगों से निपटने के लिए किया जा सकता हैं और इसके सेवन से शरीर को क्या फायदे होते हैं.
काली मिर्च किन बीमारियों में लाभकारी?
काली मिर्च का इस्तेमाल कई वर्षों से आयुर्वेद में होता आ रहा है और ऐसे में अगर इन बीमारियों के मरीज इसका सेवन करते हैं तो राहत पा सकते हैं-
1. सर्दी, खांसी और गले की खराश: सर्दियों के मौसम में यह बीमारी होना बेहद ही आम बात हैं. ऐसे में अगर आप बाहर से सर्दी, खांसी और गले की खराश की दवाई खरीद कर खाते हैं, तो इससे आपके लिवर, किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इस वायरल से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं.
2. दमा और कफ की जकड़न: यह एक ऐसी बीमारी है, जो आमतौर से कई लोगों में देखने को मिल जाती है. ऐसे में उन लोगों के कई सवाल होते हैं कि इन बीमारी का क्या इलाज है. ऐसे में ये मरीज काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो श्वसन मार्ग से कफ बेहद आसानी से बाहर निकल जाएगा और लोगों को कुछ राहत मिलेगी.
3. मसूड़ों की सूजन या दांत की तकलीफ: आजकल मसूड़ों की सूजन या दांत की तकलीफ बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में देखने को मिल ही जाती है. इस समस्या में अगर आप काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है और कुछ आराम मिलता है.
काली मिर्च का सेवन कैसे करें?
अगर आप इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आप काली मिर्च का सेवन इन तरीकों से कर सकते है-
-
गुनगुने पानी या हल्दी के साथ: अगर आप काली मिर्च का सेवन करने की सोच रहे हैं, तो आप गुनगुने पानी या हल्दी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चुटकी काली मिर्च पाउडर को हल्दी के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से सर्दी-खांसी और पाचन में राहत मिल सकती है.
-
दूसरा तरीका-अगर आपको खांसी या गले की खराश है तो ऐसे में आप काली मिर्च को बारीक पिस कर शहद या अदरक के रस के साथ इसका सेवन किया जा सकता है.
नोट- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें, क्योंकि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है, जो पेट में कई समस्या पैदा कर सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments