1. Home
  2. ख़बरें

IIAB Conference & Expo 2026 में मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल हुआ कृषि जागरण, MFOI Awards और डॉ. राजाराम त्रिपाठी रहे आकर्षण का केंद्र

मुंबई में आयोजित IIAB Conference & Expo 2026 में कृषि जागरण ने मीडिया पार्टनर के रूप में भाग लिया और MFOI Awards को प्रमुखता से प्रदर्शित किया. स्टॉल पर ब्रांड एंबेसडर डॉ. राजाराम त्रिपाठी आकर्षण का केंद्र रहे. साथ ही, किसानों को MFOI Awards 2026 के लिए नामांकन करने की जानकारी भी दी गई.

KJ Staff
IIAB Conference & Expo 2026
IIAB Conference & Expo 2026

मुंबई, 30 जुलाई 2026: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (JWCC), बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), मुंबई में 29-30 जुलाई 2026 को आयोजित IIAB Conference & Expo 2026 में देश के सबसे बड़े एग्री मीडिया नेटवर्क कृषि जागरण ने मीडिया पार्टनर के रूप में भाग लिया. इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में कृषि जागरण ने अपना विशेष स्टॉल भी लगाया, जिसने बड़ी संख्या में कृषि विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स और किसानों का ध्यान आकर्षित किया.

कृषि जागरण के स्टॉल का प्रमुख आकर्षण मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) अवार्ड्स के ब्रांड एंबेसडर, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के प्रगतिशील किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी रहे. उन्हें MFOI Awards 2023 में 'रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड' से सम्मानित किया जा चुका है. अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण डॉ. त्रिपाठी को 'हरित-योद्धा', 'कृषि-ऋषि' और 'हर्बल किंग' जैसे सम्मानजनक नामों से भी जाना जाता है.

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कृषि जागरण ने अपने स्टॉल पर डॉ. राजाराम त्रिपाठी का एक बड़ा पोस्टर प्रदर्शित किया, ताकि देश-विदेश से आए उद्योग प्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ और किसान मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) अवार्ड्स के उद्देश्य और महत्व को समझ सकें. साथ ही, वे यह भी जान सकें कि भारत का एक प्रगतिशील किसान किस प्रकार वैश्विक कृषि मंचों पर अपनी पहचान बना रहा है.

मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) Awards क्या है?

मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) Awards का उद्देश्य देशभर के उन किसानों को सम्मानित करना है, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय आय अर्जित कर नई मिसाल कायम की है. यह मंच किसानों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ उनकी सफलता की कहानियों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करता है.

इस आयोजन में देश के सभी जिलों से किसान भाग लेते हैं. उनकी उपलब्धियों के आधार पर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है. इसके अतिरिक्त, नामांकित किसानों में से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले एक किसान को प्रतिष्ठित 'रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड' प्रदान किया जाता है.

मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) Awards की शुरुआत कृषि जागरण एवं Agriculture World के संस्थापक एवं प्रधान संपादक एम.सी. डॉमिनिक की दूरदर्शी सोच का परिणाम है. उनका मानना है कि भारतीय कृषि क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले किसानों को वह सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं. इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने प्रश्न उठाया- "भारत के सबसे अमीर किसान कौन हैं?" यही प्रश्न आज देशभर के सफल किसानों की पहचान का आधार बन चुका है.

MFOI Awards 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया (MFOI) Awards 2026 का चौथा संस्करण 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आईएआरआई मेला ग्राउंड, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. इस भव्य किसान महाकुंभ में किसानों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर 300 से अधिक श्रेणियों में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

यदि आप भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अभी अपना नामांकन करा सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:

  • Google पर millionairefarmer.in सर्च करें और वेबसाइट पर जाएं.

  • "MFOI Nominations" विकल्प पर क्लिक करें.

  • अपनी उपयुक्त श्रेणी (Category) का चयन करें.

  • मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें.

  • इसके बाद जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना आवेदन सबमिट करें.

देशभर के किसानों के लिए MFOI Awards 2026 अपनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने और सम्मान प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है.

English Summary: Krishi Jagran showcases mfoi awards at iiab conference expo 2026 mumbai Published on: 30 July 2026, 05:31 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News