1. Home
  2. ख़बरें

PM kisan Yojana की 24वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! जल्द ही इन 3 कामों को करें पूरा, वरना नहीं मिलेगा पैसा..

PM kisan Yojana Update: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 24वीं किस्त जारी होने से पहले जल्दी निपटा लें ये काम..

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना अपडेट (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना देश की सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अब तक सरकार इस सरकारी योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार इस राशि को जारी करने का ऐलान करेंगी, लेकिन इससे पहले लाभार्थी इन कामों को जल्द ही पूरा कर लें वरना 24वीं किस्त में आ सकती है अटकलें.

पीएम किसान योजना क्या है?

देश के करोड़ों किसान भाइयों को पीएम किसान योजना का फायदा मिल रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की थी. साथ ही बता दें कि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है.

साथ ही बता दें कि योजना का लाभ तीन किस्तों में 2 हजार रुपये के रुप में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है चार महीनों के अंतराल में कुल मिलाकर यह योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है.

पीएम किसान योजना में eKYC ऐसे पूरी करें?

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी तक आपने अपनी पीएम किसान योजना में eKYC प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो आपकी 24वीं किस्त अटक सकती है. ऐसे में इस तरह से eKYC कराएं-

  • सबसे पहले किसान eKYC कराने के लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • इसके बाद लाभार्थी Farmers Corner' में 'e-KYC' विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.

  • इसके बाद आपको OTP प्राप्त होगा उस OTP को वहां भरकर प्रक्रिया को पूरा करें.

फार्मर आईडी क्यों हैं जरुरी?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, तो जल्द ही अपनी फार्मर आईडी बनावा लें. सरकारी सभी सरकारी योजनाओं के लिए यह आईडी अनिवार्य कर देगी, जिसकी मदद से किसानों का सरकार के पास  डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और किसान भाइयों को पीएम-किसान, खाद सब्सिडी और बैंक लोन जैसी सारी सुविधाएं का लाभ समय पर मिलता रहेगा.

वहीं, अगर अभी तक आपने यह आईडी नहीं बनवाई है, तो घबराएं नहीं आप इसे ऑनलाइन खुद या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी आसानी से बनवा सकते हैं और सारी सरकारी सुविधाओं का फायदा आसानी से बिना किसी रुकावट के उठा सकते हैं.

मोबाइल से कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और  Beneficiary Status चेक करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आप सबसे पहलेल PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. उसके बाद लाभार्थी  होमपेज पर 'know Your Status' या 'Beneficiary status' पर क्लिक कर OTP दर्ज करें. इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपके सामने स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति, पिछली किस्तों का रिकॉर्ड सब नजर आ जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th installment Beneficiary Status Check PM Kisan Yojana Update Published on: 30 July 2026, 03:18 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News