1. Home
  2. बागवानी

घर की बालकनी या छत पर ऐसे उगाएं लेमनग्रास, बाजार की डंठल से भी तैयार हो जाएगा खुशबूदार पौधा..

How To Grow Lemongrass Plant: लेमन ग्रास (Lemon Grass) के सेवन से कई फायदे मिलते हैं. अगर ऐसे में आप इस हेल्दी ग्रास को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानें इस पौधे को कैसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है..

KJ Staff
KJ Staff
lemongrass
घर की बालकनी या छत पर ऐसे उगाएं लेमनग्रास (Image Source-AI generate)

अगर आप घर की बालकनी, छत या छोटे किचन गार्डन में ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं, जिसके सेवन के कई प्रभावशाली फायदे शरीर को मिले. ऐसे में लेमन ग्रास Lemon Grass आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जिसका इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर कई घरेलू जरुरतों में किया जाता है. इस लाभकारी पौधों को आप आसानी से अपने घर के गमले में उगाकर ताजी लेमन ग्रास पा सकते हैं.

मिट्टी तैयार कैसे करें?

अगर आप लेमन ग्रास का पौधा गमले में लगा रहे हैं, तो मिट्टी  तैयार करें जो भुरभुरी हो और जिसमें पानी आसानी से बाहर निकल सकें. ऐसे में आप इस तरह की मिट्टी को तैयार इस प्रकार कर सकते हैं-

  • इसके लिए लगभग 50 प्रतिशत सामान्य बगीचे की मिट्टी और 40 से 50 प्रतिशत अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट लें और उसे मिला दें.

  • इसके बाद 10 से 20 प्रतिशत तक रेत मिट्टी में मिलाएं ऐसा करने से मिट्टी की जल निकासी बेहतर हो सकती है. 

  • साथ ही ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, क्योंकि लगातार गीली मिट्टी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.

बाजार से लाई डंठल से भी उगाएं पौधा

लेमनग्रास उगाने का सबसे आसान तरीका बाजार से खरीदी गई ताजी डंठल का भी उपयोग किया जा सकता है-

  • इसके लिए ऐसी हरी और स्वस्थ डंठल चुनें, जिसके निचले हिस्से में जड़ का थोड़ा हिस्सा मौजूद हो.

  • इसके बाद सबसे पहले डंठल को एक गिलास या छोटे बर्तन में साफ पानी में रखें. पानी इतना हो कि डंठल का निचला हिस्सा उसमें डूबा रहे. 

  • इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी मिलती हो. कुछ दिनों बाद डंठल के निचले हिस्से से जड़ें निकलना शुरू हो सकती हैं. 

  • जब जड़ें अच्छी तरह विकसित दिखाई देने लगें, तब इसे तैयार गमले की मिट्टी में सावधानी से लगा दें.

नर्सरी के स्वस्थ पौधे से भी करें शुरुआत

अगर आप डंठल से पौधा तैयार करने का इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो नर्सरी से स्वस्थ लेमनग्रास का पौधा खरीदकर सीधे गमले में लगा सकते हैं. पौधा खरीदते समय उसकी पत्तियां हरी और स्वस्थ हों तथा जड़ों में किसी तरह का सड़न या बीमारी के लक्षण न हों इसकी जांच सही से कर लें.

रोजाना 5 से 6 घंटे धूप जरूरी

लेमनग्रास को अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप की जरूरत होती है. गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को रोजाना करीब 5 से 6 घंटे सीधी धूप मिल सके. बालकनी, छत या घर का ऐसा हिस्सा जहां पर्याप्त सूर्यप्रकाश आता हो, इसके लिए उपयुक्त हो सकता है और इस तरह सही मिट्टी, पर्याप्त धूप, उचित जल निकासी और नियमित देखभाल के साथ आप घर के गमले में आसानी से लेमनग्रास उगा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lemongrass Planting at Home Easy Know How To Grow Lemongrass Plant Published on: 01 August 2026, 04:43 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News