1. Home
  2. मौसम

सावधान! यूपी सहित 22 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, यहां जानें IMD की ताजा रिपोर्ट..

Weather News: दिल्ली-NCR से लेकर देशभर में मौसम ने करवट ली है और पिछले 24 घटों के दौरान तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश 7–11 cm दर्ज की गई है, जिससे इलाके के लोगों को गर्म मौसम से राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत से दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
यूपी सहित 22 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे दिल्ली से लेकर कई क्षेत्रों के लोगों को तेज भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग IMD ने जून की शुरुआत होते ही कई राज्यों में मौसम खराब होने की भी आशंका जताई है, जिनमें तमिलनाडु और श्रीलंका कई राज्य शामिल है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को IMD ने सावधानी बरतनें की चेतावनी दी है. आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और इस दौरान राजधानी क्षेत्र में हवाओं का मिजाज बदला हुआ है. तेज झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है और लोगों को लू से राहत मिली है. वहीं, आज भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे साथ ही तापमान का पारा 37°C से 39°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में झमाझम बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत में मौसम ने यूर्टन ले लिया है और इस दौरान देश के इस इलाके में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग IMD ने अगले 6 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 1 जून से 6 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है और यह अनुमान लगाया है कि इस पूरे सप्ताह के दौरान, इस पूरे क्षेत्र में कहीं-कहीं से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 6 दिनों मौसम खुशनुमा बना रहेगा. IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल केरल और माहे में 31 मई से 6 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. यानी की इस क्षेत्र में पूरे हफ्ते मौसम खराब रहेगा और तेज बारिश को होना जारी रहेगा. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग IMD ने सावधानी बरतने की सलाह दी है.

weather2
(Image Source-AI generate)

बिहार, झारखंड और अन्य पूर्वी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

जून की शुरुआत होते ही पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग IMD ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 31 मई से 6 जून तक, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है.

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 31 मई से 6 जून तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक के साथ भारी से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है.

हरियाणा, चंडीगढ़ अन्य स्थानों में अगले 7 दिनों कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों तक मौसम विभाग IMD ने मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 1 जून से 7 जून तक, उत्तराखंड और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Heavy Rainfall Alert 22 States Check Latest IMD Report Published on: 01 June 2026, 11:31 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News