1. Home
  2. मौसम

हीटवेव के बाद मौसम लेगा यूर्टन! IMD का 30 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का मौसम का हाल..

Weather News: उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में जारी लू का प्रकोप कम हो गया है. दिल्ली- एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे राजधानी के लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कैसा होगा आपके शहर का मौसम तो आइए यहां जानें..

KJ Staff
weather2
IMD का 30 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश अलर्ट जारी (Image Source-AI generate)

मई के महीने में कुछ दिन पहले तापमान का पारा इतना चढ़ गया था की लोगों की तेज भीषण लू का सामना करना पड़ रहा था. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब अब राजधानी से लेकर कई इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे कई राज्यों में बारिश का दौर शुरु हो गया है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 1 जून से 4 जून तक उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप के कुछ अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पूर्वोत्तर भारत में मौसम बदलने की संभावना है, जिससे अरुणाचल प्रदेश से  लेकर कई इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल से लेकर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,मेघालय में मौसम खराब होने की आशंका जताई है. IMD के अनुसार इन इलाकों में 1-4 जून तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित कई स्थानों में झमाझम बारिश

मई के महीने के अंत में दक्षिण राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुमान के अनुसार 29 मई से 2 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली-तेज़ हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में इलाके के लोग घरों से बाहर न निकले तेज हवा के कारण कोई दुर्घटना भी हो सकती है.

बिहार, पश्चिम बंगाल अन्य पूर्वी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वी भारत में जल्द ही मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग IMD ने 29 मई से 4 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, साथ ही 29 मई को और फिर 2 से 4 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा, 30 मई को बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है. इस दौरान इन इलाकों में कहीं-कहीं ओले गिरने के साथ भारी बारिश भी हो सकती है.

इसके अलावा,  2 जून को पश्चिमी राजस्थान में और 29 - 30 मई को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

weather
(Image Source-AI generate)

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा यूर्टन

मध्य भारत में मौसम ने करवट ले ली है और इस दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD ने भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 और 2 जून को, और विदर्भ में 2 जून को, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

कोंकण, गोवा अन्य स्थानों में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है अब इन क्षेत्रों के लोगों के चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी. भारतीय मौसम विभाग IMD ने कोंकण और गोवा में 31 मई से 4 जून के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में 30 मई से 3 जून के दौरान, मराठवाड़ा में 31 मई से 3 जून तक और पूरे गुजरात राज्य में 30 मई से 4 जून तक गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: India Weather Update Imd Issues Heavy Rain Alert 30 States After Heatwave Published on: 30 May 2026, 12:15 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News