1. Home
  2. मौसम

Weather Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-Bihar समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर एक बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने राजधानी में हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका जताई है. इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. राजधानी के लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है. चलिए आगे जानते हैं अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
मौसम अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के कई हिस्सों में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ होने वाली है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ जैसी मौसमी गतिविधियों के कारण कई क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं 9 और 11 अक्टूबर को भी इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 13 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है. 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में बारिश का असर

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, उत्तर प्रदेश में 7 से 13 अक्टूबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD ने कुछ जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. 7- 8 अक्टूबर को पंजाब में आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है. ऐसे में अनुमान है कि इन इलाकों में सर्दी जल्दी दस्तक देगी.

मध्य भारत में भी बारिश और आंधी

मध्य भारत के कई हिस्सों में भी मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग IMD ने 7 से 9 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. वहीं 7 अक्टूबर को विदर्भ के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 7 और 8 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का दौर

पूर्वी भारत में भी मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है. बिहार में 7 से 10 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 7 अक्टूबर को बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग IMD के मुताबिक, झारखंड में 7 से 10 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है. 7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं. ओडिशा में 7 से 13 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में भी बारिश

मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी कई दिनों तक बारिश की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 और 9-10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 11 अक्टूबर के दौरान बारिश का अनुमान है.

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 7 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 7 से 11 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को बारिश की आशंका है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 13 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसूनी सिस्टम

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7-8 अक्टूबर और 10-13 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है. केरल और माहे में 7 से 11 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि 12 और 13 अक्टूबर को भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 9-10 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Alert Rain Thunderstorm Alert Over 25 States up Bihar Weather Change Imd Warning Published on: 08 October 2026, 10:19 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News