1. Home
  2. मौसम

देशभर में मौसम का यूर्टन! पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD ने 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश और आंधी की दी चेतावनी..

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी दोपहर में तेज गर्मी हो रही है तो कभी शाम में ठंडी हवाएं चल रही है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने हिमालयी इलाके में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिमी हिमालयी इलाके में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार है, तो वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश होने का IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं दोपहर में तेज गर्मी हो रही है, तो शाम को ठंडी हवाएं चलने से तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C–35°C और न्यूनतम तापमान 21°C–23°C के बीच रहने की संभावना है और इस दौरान उत्तर-पूर्व दिशा, उत्तर-पश्चिम इलाकों में हवाएं  22 किमी/घंटा से बढ़कर 25 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार 7-12 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में और 6-12 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने के साथ हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर या कई जगहों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है.

वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 6 से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. राजस्थान की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में 11 और 12 अक्टूबर तथा पूर्वी राजस्थान में 12 अक्टूबर को बारिश की संभावना है.

मध्य भारत में बारिश और भारी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. विदर्भ में 6 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है. 

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. वहीं, 6 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में बारिश

पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. IMD के मुताबिक बिहार और झारखंड में 6 से 10 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की आशंका है. ओडिशा में 6 से 12 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है.

बिहार में 6 और 7 अक्टूबर को कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. 8 और 9 अक्टूबर को भी बिहार में तेज हवाओं का असर रह सकता है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश और 10 से 12 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में ज्यादा व्यापक बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग IMD ने पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहने की आशंका जताई है. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर, असम, मेघालय में 6 से 10 अक्टूबर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 12 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.

पश्चिमी भारत में भी बारिश और बिजली का अलर्ट

पश्चिमी भारत महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग IMD ने 6 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की स्थिति की भी चेतावनी दी है.

दक्षिण भारत में कई राज्यों में बारिश

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले कई दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

इसके अलावा, केरल और माहे में 12 अक्टूबर को बारिश हो सकती है, जबकि लक्षद्वीप में 7-8 और 12 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी 6 तथा 9-10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rain Alert Up-Bihar Snowfall Mountains Imd Rain Thunderstorm Warning 25 states Weather Update Published on: 07 October 2026, 10:39 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News