1. Home
  2. मौसम

मौसम का बदला मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather News: देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है कहीं तेज धूप तो कहीं आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने की चेतावनी जारी कर तेज बारिश होने की आशंका जताई है. जानें देशभर की मौसम ताजा अपडेट..

KJ Staff
weather
मौसम ताजा खबर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR से लेकर कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और झारखंड में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भी बदलाव नजर आ रहा है और इस दौरान इन इलाकों के लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग IMD ने इसी बीच केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अनुमान यह है कि सर्दी जल्दी दस्तक देंगी.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. कभी दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है, तो कभी शाम की ठंडी हवाएं ठंड का एहसास दिला रही है. इस दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय कुछ अलग-थलग इलाकों में गरज-चमक या बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में दिल्ली का तापमान 31°C–33°C और न्यूनतम तापमान 22°C–24°C के बीच रहने की उम्मीद है.

पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना

पहाड़ी इलाकों में लगातार मौसम यूर्टन लेता नजर आ रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 8 से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग दिनों में बारिश होने के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 13 और 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 8 और 9 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

चंडीगढ़, पंजाब ,हरियाणा में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम यूर्टन लेता नजर आ रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 8 से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 8 और 9 अक्टूबर के साथ 14 अक्टूबर को भी बारिश होने के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. 

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का दौर

पूर्वी भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. ऐसे में IMD के अनुसार बिहार में 8 से 11 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और झारखंड में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश का अनुमान है, जबकि ओडिशा में 8 से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 14 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है.

 दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग IMD के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 8 से 14 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन इलाके के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Alert Weather Change Rain Snowfall Mountains Imd Heavy Rainfall Alert More than 15 States Published on: 09 October 2026, 10:37 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News