1. Home
  2. मौसम

देशभर में मानसून की एंट्री! IMD ने 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी, तूफान की दी चेतावनी..

Weather Update: दिल्ली-NCR में कल मौसम इतना गर्म रहा की लोगों को तेज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज किया गया. IMD ने अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है.

KJ Staff
weather
IMD ने 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी, तूफान की दी चेतावनी (Image Source-AI generate)

देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है. कहीं भीषण गर्मी है तो कहीं तेज झमाझम बारिश. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश 7–20 सेमी और तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों के लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी. आइए आगे जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दिल्ली-NCR में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर और शाम के बीच, बहुत हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान-बिजली कड़कने और 40-50 किमी-घंटा झोंकों के साथ 60 किमी-घंटा तक की तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान 35°C-37°C और 24°C-26°C के बीच रहने की उम्मीद है.

पूर्वोतर भारत के इन 7 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पूर्वोत्तर भारत मौसम यूर्टन लेने वाला है और इस दौरान 5-11 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है और 5-7 जून के दौरान मेघालय में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं  40-50 किमी-घंटा तक चलने की आशंका है.न ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को IMD ने सावधानी बरतने की चेतावनी दी है.

दक्षिण और पूर्वी भारत में झमाझम बारिश

दक्षिण भारत में 5-11 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इस बीच, 5-11 जून के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 6-7 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है.

वहीं, पूर्वी इलाकों में 5-11 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है और 6-11 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 5-8 जून और 10-11 जून के दौरान झारखंड में; और 5-11 जून के दौरान बिहार और ओडिशा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

weather2
(Image Source-AI generate)

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आंधी-तूफान की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हवाओं ने अपना रुक बदल लिया है. मौसम विभाग IMD ने 5-7 जून और 11 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब और 11 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश पश्चिमी राजस्थान में 7-11 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर या काफी बड़े इलाके में मौसम विभाग ने तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. इसी दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (रफ़्तार 40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है.

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

  • मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में, 5 जून तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2–4°C की गिरावट आने की संभावना है, और इसके बाद 6 से 11 जून के बीच तापमान में धीरे-धीरे 3–5°C की बढ़ोतरी हो सकती है.

  • मध्य भारत में, 7 जून तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन 8 से 11 जून के बीच तापमान में धीरे-धीरे 2–3°C की बढ़ोतरी हो सकती है.

  • महाराष्ट्र में, 7 जून तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2–3°C की गिरावट आने की संभावना है, और उसके बाद 11 जून, 2026 तक तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

  • इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में 11 जून तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Rain Alert Monsoon Arrives Across india heavy Rain Thunderstorm Alert Published on: 06 June 2026, 12:23 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News