1. Home
  2. मौसम

यूपी समेत कई इलाकों में मॉनसून की दस्तक! IMD ने 25 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश- आंधी तूफान का अलर्ट किया जारी..

Weather Update: देशभर में मौसम ने मिजाज बदल लिया है और मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्व भारत में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
IMD ने 25 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश- आंधी तूफान का अलर्ट किया जारी (Image Source- AI generate)

दिल्ली- NCR से लेकर कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. इस के चलते  भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. इसी के चलते इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी और उनकों भीषण गर्मी के प्रकोप का सामना नहीं करना पड़ेगा.

आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने की संभावना है यानी की तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है और राजधानी का तापमान का पारा 40°C–42°C और न्यूनतम तापमान 27°C–29°C के बीच जा सकता है. इसके अलावा, हवाएं पश्चिम दिशा से चलेंगी और सुबह इनकी रफ़्तार 15-18 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग IMD ने 7 से 13 जून के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 जून और 11 से 13 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 जून के बीच पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 7 से 10 जून के बीच कहीं-कहीं से लेकर भारी बारिश होने की आशंका है.

वहीं, मध्य भारत 7 से 13 जून के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है और 7 से 11 जून के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, और 8 से 11 जून के बीच छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा, जो 60 किमी/घंटा तक पहुंच की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 7 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में एक सप्ताह तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 7-13 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी और 10-11 जून को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 12-13 जून के दौरान झारखंड में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, 9-13 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में 7-13 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8-9 जून और 11-13 जून को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 7-10 जून और 13 जून को झारखंड 2-13 जून को बिहार में छिटपुट आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की चेतावनी जारी कर दी है.

इसके अलावा, 7-13 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में IMD ने काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

पश्चिमी से दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पश्चिमी राज्यों में मौसम विभाग के अनुसार 10-13 जून के दौरान कोंकण और गोवा में 7-13 जून के दौरान गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 11-13 जून के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है.

IMD के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत में 7 से 13 जून तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और तेलंगाना में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Rain Alert Heavy Rain thunderstorms likely in 25-states Monsoon Update Published on: 08 June 2026, 12:52 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News