1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर! IMD ने इन राज्यों में मूसलाधार भारी बारिश का येलों अलर्ट किया जारी, जानें अपने शहर का मौसम का हाल..

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम ने ऐसे करवट ली है कि तापमान का पारा ऊपर की ओर चढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से राजधानी के लोगों को लू के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
IMD ने इन राज्यों में मूसलाधार भारी बारिश का येलों अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग बदल रहा है. दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप है तो पूर्वोतर राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है, जिससे इन इलाकों में बारिश होने का दौर शुरु हो गया है. IMD ने कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने के साथ इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है. आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

जून के महीने की शुरुआत होते ही पहाड़ी इलाकों में भी मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. मौसम विभाग IMD ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी दी है. यानी की 8-14 जून के दौरान इन क्षेत्रों में मौसम अपना कहर दिखाना वाला है और झमाझम बारिश का दौर शुरु होने वाला है.

हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जारी की है. यानी 11-14 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 8 जून और 10-14 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने के अलावा, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की चेतावनी जारी कर दी है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 8-14 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम 10-12 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल 12-13 जून के दौरान झारखंड और ओडिशा में और 11 जून को बिहार में काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 12-14 जून के दौरान बिहार में कुछ-कुछ जगहों पर या काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की IMD ने चेतावनी जारी की है.

पूर्वोत्तर इलाकों में 8-14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है. वहीं 8-10 जून के दौरान असम और मेघालय में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं रफ़्तार 40-50 किमी/घंटा, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है.

पश्चिमी और दक्षिण इलाकों में झमाझम बारिश

पश्चिमी इलाकों में मौसम विभाग IMD के अनुसार 8-10 जून के दौरान कोंकण और गोवा में व्यापक बारिश होने की संभावना है और गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा 8-14 जून सौराष्ट्र, कच्छ 12-14 जून तक कहीं-कहीं या काफी जगहों पर बारिश होने की संभावना हो सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक चलने की आशंका जताई है.

वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना 11-14 जून में कहीं-कहीं छिटपुट और कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Alert Delhi-Ncr Heatwave Heavy Rain Forecast India Published on: 09 June 2026, 11:47 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News