1. Home
  2. मौसम

IMD Alert: यूपी-बिहार समेत 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, जानें ताजा मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली-NCR में कल तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश से राजधानी में मौसम में बदलाव देखने को मिला और इस दौरान लोगों को गर्म लू की चपेट से कुछ तो राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं. देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज..

KJ Staff
rain
यूपी-बिहार समेत 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं आंधी-तूफान तो कहीं भारी बारिश और कल राजधानी दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली और तापमान का पारा नीचे गिरा. वहीं, IMD ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण, 11 और 12 जून को तेज़ हवाओं 50–60 किमी/घंटा और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. ज़मीन के पास हवा की गति 20 से 30 किमी/घंटा के बीच रहेगी, और कभी-कभी हवा के झोंके 40 किमी-घंटा तक पहुँच सकते हैं. दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 42°C- 44°C और न्यूनतम तापमान 29°C–31°C के बीच रहने की उम्मीद है. यानी की दिल्ली-NCR के मौसम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

पहाड़ी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पहाड़ी इलाकों के लिए मौसम विभाग IMD ने मौसम खराब होने की आशंका जताई है. IMD के अनुसार 8 जून और 11-12 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और 11-12 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक की संभावना है. इसके अलावा, 13-14 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज़ हवाओं 30-40 किमी/घंटा की गति, झोंके 50 किमी/घंटा तक की आशंका है.

हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान, पंजाब में आंधी-तूफान की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम विभाग IMD ने मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान 13-14 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और 10 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश 11 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज़ हवाओं की संभावना है. वहीं, 13-14 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं 40-50 किमी/घंटा की गति से चलने की आशंका है.

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

मौसम विभाग IMD ने 8-14 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 8-12 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 से 10 जून के बीच छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का मौसम IMD ने अलर्ट जारी किया है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूर्वी क्षेत्रों में मौसम लगातार करवट ले रहा है कहीं झमाझम बारिश तो कहीं आंधी तूफान. इसी के चलते IMD ने 8 से 14 जून के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, 10 से 12 जून के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 12 और 13 जून के बीच झारखंड और ओडिशा और बिहार में 10-12 जून तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

weather
(Image Source-AI generate)

पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम समेत अन्य स्थानों में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में 8 से 14 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है और इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Alert Thunderstorm Rain Warning Up Bihar-20 States Latest Weather Update Published on: 10 June 2026, 12:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News