1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में भीषण लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश IMD ने जारी की चेतावनी..

Weather News: दिल्ली-NCR में लोग गर्मी से बेहाल है तेज तपती धूप से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में लू चलने की पूरी संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
दिल्ली-NCR में भीषण लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश (Image Source-AI generate)

मई के महीने के खत्म होने के दौरान गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में लू का कहर जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस सप्ताह के दौरान, उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरते. वहीं, IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इलाकों में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है.

दिल्ली, पंजाब और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम यूर्टन लेने वाला है और इस दौरान कई इलाकों में तेज गर्मी तो कहीं झमाझम बारिश हो सकती है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने 18 से 24 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट लू चलने की चेतावनी दी है. यानी की पूरे एक हफ्ते तक इन इलाके के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मध्यम बारिश की संभावना 

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना है. यानी IMD के मुताबिक 19 से 22 मई तक, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी आशंका है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 मई को गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवा चलने की संभावना है.

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम अन्य इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग IMD के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम करवट लेगा. अगले 6 दिनों तक इन इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. IMD ने 18-22 तक, अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय में 18, 21 और 22 तारीख को नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम और फिर 22 से 24 मई के दौरान बारिश होने की उम्मीद है.

इसके अलावा, 23 और 24 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, और 18 मई को त्रिपुरा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल सहित कई क्षेत्रों में तेज़ हवाओं की चेतावनी 

पूर्वी भारत में मौसम करवट लेने वाला है. इस दौरान इन इलाकों में 19 से 24 मई के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं, जिनकी गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है और साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना IMD ने जताई है.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 मई और फिर 20-23 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 18, 21 और 22 तक, फिर 22-24 मई के दौरान 22-24 मई के दौरान गरज-चमक और तेज़ हवाओं जिनकी गति 30-40  किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है और साथ ही आंधी-तूफान आने की भी आशंका IMD ने जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Heatwave Alert Delhi-Ncr Heavy Rain Northeast Weather Latest Update Published on: 19 May 2026, 11:39 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News