1. Home
  2. मौसम

दिल्ली- NCR में प्री-मानसून की दस्तक, बिहार सहित कई राज्यों में बारिश-आंधी का अर्लट जारी..

Imd Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कल से काली घटाओं ने बसेरा डाला हुआ है और रात से बारिश होना जारी है. यानी 3 मई को तापमान ठंडा दर्ज किया गया. सुबह 4 मई को भी हवाों के साथ बौछार जारी रही, जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 03–05 मई के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है, तो आइए जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम.

KJ Staff
weather
दिल्ली- NCR में प्री-मानसून की दस्तक (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में प्री मानसून ने दस्तक दें दी है राजधानी सहित पिछले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान का पारा नीचे गिर गया और लोगों को तेज तपती झुलसाती गर्मी से राहत मिली. वहीं, मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि 03–05 मई के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, साथ ही पूर्वोत्तर भारत में, गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, काफी बड़े इलाके में या बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर छिटपुट भारी बारिश भी हो सकती है.

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

कल से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और 4 मई यानी आज भी सुबह हवा के साथ बौछारों का पड़ना जारी है और IMD का भी यह अनुमान है कि आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर और शाम के समय, गरज और बिजली चमकने के साथ-साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना है, और कभी-कभी तेज़ सतही हवाएँ भी चल सकती हैं, जिनकी गति 50–60 किमी प्रति घंटे होगी, और जो 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34°C से 36°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की आशंका है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत में मौसम करवट लें सकता है और IMD का यह अनुमान है कि 3 और 4 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, तथा 3 से 5 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक और तेज़ हवाओं साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  इसके अलावा, 5 से 7 मई तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में और 6 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि 3 से 5 मई तक जम्मू और कश्मीर में वहीं, 3 से 7 मई तक हिमाचल प्रदेश और 3 से 8 मई तक उत्तराखंड में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है.

इसके अलावा, 3- 6 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 7 मई तक उत्तर प्रदेश और 5 से 7 मई तक राजस्थान में गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं का चलना जारी रहेगा. साथ ही कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश का होना जारी रहेगा.

(Image Source-magnific)
(Image Source-magnific)

बिहार, ओडिशा और झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि होने की चेतावनी

पूर्वी भारत में मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है, जिससे तापमान का पारा नीचे गिरने की संभावना है. IMD के अनुसार 6-9 मई के दौरान बिहार और ओडिशा और 3-7 मई को झारखंड में गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3-5 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज़ हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक, झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक के साथ गरज-चमक होने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा, 4 और 5 मई को ओडिशा में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

  • IMD के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में, 05 मई तक अधिकतम तापमान में 5-7°C की क्रमिक गिरावट की उम्मीद है, जिसके बाद 06-09 मई के दौरान इसमें 6-8°C की वृद्धि होगी.

  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में, 05 मई तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की क्रमिक गिरावट की उम्मीद है; इसके बाद 06-09 मई के दौरान इसमें 3-5°C की क्रमिक वृद्धि होगी.

  • मध्य भारत में, 03 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन 04-06 मई के दौरान इसमें 3-5°C की क्रमिक गिरावट होगी, और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • महाराष्ट्र में, 05 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. 06-09 मई के दौरान इसमें 2-3°C की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

  • इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में, 08 मई  तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd alert Pre-Monsoon Rain Thunderstorm delhi Ncr bihar and alerts issued for several states Published on: 04 May 2026, 11:38 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News