1. Home
  2. मौसम

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी..

IMD Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर से लेकर 18 अप्रैल से पूरे देश में लू की एक नई लहर शुरू हुई, जिसकी शुरुआत हरियाणा से हुई. यह धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैल गई, और आज भी जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

KJ Staff
weather
दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट (Image Source-istockphoto)

देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कल असम,नागालैंड में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है और मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई है, जिससे इन इलाकों के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारतीय मौसम विभाग IMD ने देश के कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की प्रबल संभावना जताई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

आज दिल्ली-एनसीआर में लोगों को तेज चिलमिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग IMD ने भी राजधानी में लू चलने की संभावना जताई है. ऐसे में दिल्ली का पारा  41°C से 43°C और 21°C से 23°C के बीच जा सकता है. ज़मीन पर चलने वाली हवाएँ मुख्य रूप से पश्चिम दिशा से चलने की उम्मीद है, जिनकी रफ़्तार सुबह के समय 12किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है. यानी की आज दिल्ली-NCR में लोगों को लू का प्रबल रुप का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर-पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 24 और 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में 25- 26 को  गरज, बिजली कड़कने के साथ तेज़ हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है. इसके अलावा कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश-बर्फबारी होने की भी आशंका है. ऐसे में इन क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

weather

पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत में मौसम यूटर्न लें सकता है और अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20- 21 और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22 - 23 अप्रैल को बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में लोगों को भारी वर्षा का भी सामना करना पड़ सकता है.

इन 15 राज्यों में अगले पांच दिनों लू चलने की आशंका

भारतीय मौसम विभाग IMD ने इन 15 राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है और यह संभावना जताई है कि अगले पांच दिनों तक इन राज्यों के लोगों को लू के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें हैं-

 

राज्य

तारीख

पंजाब

20 से 24 अप्रैल 

राजस्थान

20 से 24 अप्रैल 

छत्तीसगढ़

20 से 24 अप्रैल 

हरियाणा

20 से 24 अप्रैल 

दिल्ली

20 से 24 अप्रैल 

पश्चिम बंगाल

20 से 26 अप्रैल तक

मध्य प्रदेश 

22 से 24 अप्रैल तक

उत्तर प्रदेश

23 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना 

तमिलनाडु

20 से 22 अप्रैल

कराईकल 

20 से 22 अप्रैल

केरल

20 से 24 अप्रैल तक

तटीय आंध्र प्रदेश

20 से 24 अप्रैल तक

यनम

20 से 24 अप्रैल तक

माहे

20 से 24 अप्रैल तक

चेरी

20 से 22 अप्रैल तक

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Heatwave Update India Imd Alert 15 States Delhi Ncr Warning Published on: 21 April 2026, 11:31 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News