देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम अपने कई रंग दिखा रहा है. पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है, तो दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, में मौसम लोगों पर 25 अप्रैल तक आफत बनकर गिरने वाला है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत में भीषण हीटवेव चलने की चेतावनी दी है और साथ ही 16 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए यहा जानें नई वेदर रिपोर्ट.
उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश-बर्फबारी अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग IMD ने 24 और 25 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 25 और 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में, गरज, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की आशंका जताई है जिससे इन क्षेत्र में तापमान में 3-4°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना हो सकती है.
इन राज्यों में लू चलने की संभावना
अप्रैल के महीने में गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है. इसी के चलते मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ इलाकों में 21 से 24 अप्रैल तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अप्रैल तक, ओडिशा, राजस्थान में 23-25 पश्चिम बंगाल और बिहार के गंगा के मैदानी इलाकों में 21-22 और विदर्भ में 24 से 26 अप्रैल तक लू चलेगी जिससे इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों को प्रबल गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
इसके अलावा, गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण, गोवा,गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भी प्रबल लू चलने की पूरी संभावना है.
पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है और इन इलाके के लोगों को अप्रैल के महीने में तेज तपती धूप से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग IMD ने इन क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज, बिजली चमकने के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना जताई है और कहीं-कहींं इन इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. जिससे तापमान में बदलाव आ सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
पूर्वोतर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोतर भारत के कई राज्यों में अप्रैल का महीना खुशनुमा बना रहेगा. मौसम विभाग IMD ने 21, 22 और 25 अप्रैल को असम और मेघालय में तेज़ हवाओं के साथ इन इलाकों में तूफ़ान आने की संभावना जताई है और 22 - 25 को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है.
वहीं, मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी के राहत मिलेगी.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments