राजधानी दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. तेज चिलमिलाती गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले तीन दिनों झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान के अलावा, अन्य कई राज्यों में लू चलने की प्रबल संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को तेज तपती धूप का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोग घरों से निकलते वक्त सावधानी बरतें.
आज राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?
आज राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान 39°C से 41°C और 20°C से 22°C के बीच तक रहने की आशंका है और ज़मीन पर चलने वाली हवाएं पश्चिम दिशा से चलने की उम्मीद है, जिनकी रफ़्तार सुबह के समय 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में संभावना यह है कि लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है.
पहाड़ी इलाकों में आज मौसम बिगड़ने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना है. IMD के अनुसार आज इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है. यानी की इन क्षेत्रों मौसम खुशनुमा बना रहेगा.
अगले तीन दिनों इन राज्यों में झमाझम बारिश
अप्रैल के महीने में पूर्वोतर भारत में अगले तीन दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 19 से 23 अप्रैल के बीच, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 19 से 22 अप्रैल के बीच, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ IMD ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
बिहार, ओडिशा और बंगाल में कैसा रहेगा मौसम का हाल
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD ने बिहार में 19 से 23 अप्रैल तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20 और 21 अप्रैल को झारखंड में 19 से 25 तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएँ 30-50 किमी प्रति घंटा के साथ चलने की IMD ने आशंका जताई है.
इन राज्यों में लू, गर्म और उमस भरा मौसम रहेंगा
IMD के अनुसार 20 अप्रैल को पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है. वहीं, 19 से 23 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 20- 21 अप्रैल को झारखंड में मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है.
इसके अलावा, 20 से 22 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 से 23 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में और 21 से 23 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में लू चलने की आशंका है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments