देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है कहीं लू से लोगों के पसीने छूट रहे हैं, तो कहीं तेज बारिश से लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग IMD ने पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के होने की संभावना जताई है. यानी उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4–5°C की वृद्धि होने की संभावना है. चलिए आगे जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
अप्रैल के दूसरे हफ्ते में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है. लोगों को कूलर पंखों की जरुरत पड़ना शुरु हो गई है. ऐसे में आज भी राजधानी में तापमान का पारा 38°C से 40°C जानें की संभावना है लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, दिल्ली के कुछ हिस्सों में, ज़्यादा से ज़्यादा तापमान सामान्य से काफ़ी ज़्यादा 3.1°C से 5.0°C तक रहने की आशंका है और हवाओं का भी चलना जारी रहेगा.
पंजाब और हरियाणा में मौसम का हाल
देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की-हल्की बारिश होने की भी संभावना है और बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ चलने की भी आशंका है. ऐसे में इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
पूर्वाेतर भारत के इन 7 राज्यों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग IMD ने पूर्वाेतर भारत में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है. 14 से 18 अप्रैल तक असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की पूरी संभावना है. ऐसे में इन इलाके के लोगों को तेज तपती गर्मी से राहत मिलेगी. यानी अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.
उत्तर पश्चिम भारत में झमाझम बारिश
उत्तर पश्चिम इलाकों में मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 15 से 18 अप्रैल के बीच, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फ़बारी, जो कहीं-कहीं से लेकर बड़े इलाक़ों तक हो सकती है. इसके साथ ही, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ जिनकी रफ़्तार 40–50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है. वहीं, 17 से 19 अप्रैल तक, हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है मौसम विभाग ने जताई है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments