1. Home
  2. ख़बरें

महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस सरकारी योजना के तहत हर महीने मिलेगी ₹3,000 की मदद, जानें क्या आवेदन प्रक्रिया..

Annapurna Scheme: देश की महिलाओं के लिए कई सरकारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे लाखों महिलाओं को मदद मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार हो रहा है. इस क्रम में सरकार इस सरकारी योजना के तहत महिलाओं को दे रही है. हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता जानें स्कीम के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
women
‘अन्नपूर्णा योजना’ (Image Source-AI generate)

सरकार महिलाओं के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका फायदा देश की लाखों महिलाओं को हो रहा है. ऐसे ही बंगाल सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ को आरंभ करने का बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने मिलेंगी 3,000 रुपये की सहायता और बता दे कि इस योजना की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है.

‘अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत क्यों की गई है?

बंगाल सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इसलिए की है, ताकि अन्नपूर्णा योजना के तहत उन महिलाओं को मदद मिल सकें, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या परिवार की जिम्मेदारियों का भार अकेले उठा रही हैं. साथ ही सरकार का यह मानना है कि इस मदद से महिलाएं नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने दैनिक खर्च, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी.

योजना में पात्रता मानदंड क्या है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं-

  • आवेदक महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए

  • पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए

  • परिवार की आय सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर होनी चाहिए

इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, बेरोजगार और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता मिलने की संभावना है. हालांकि अंतिम पात्रता की पूरी जानकारी आवेदन फॉर्म और आधिकारिक दिशा-निर्देशों में स्पष्ट की जाएगी.

आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई केंद्र निर्धारित किए हैं. महिलाएं निम्न स्थानों से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

  • राज्य सचिवालय

  • जिला प्रशासन कार्यालय

  • ब्लॉक विकास कार्यालय (BDO)

  • नगर निगम और नगर निकाय कार्यालय

  • पंचायत कार्यालय

इस सरकारी योजना में इच्छुक महिलाएं इन स्थानों पर जाकर आसानी से ‘अन्नपूर्णा योजना’ में शामिल हो सकती है और हर माह इस सरकारी राशि का लाभ उठा सकती है.

क्या है जरूरी दस्तावेज?

आवेदन के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा, जिनमें हैं-

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • राशन कार्ड

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • आय प्रमाण पत्र

फॉर्म भरते समय सावधानियां

अगर आपने इस सरकारी योजना में आवेदन करने का सोच लिया है, तो आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  •  बैंक खाता नंबर और IFSC कोड सही भरें

  •  सभी जानकारी स्पष्ट और सटीक दर्ज करें

  •  अधूरे फॉर्म जमा न करें

  •  दस्तावेजों की सही कॉपी लगाएं

  •  आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: West Bengal Annapurna Scheme Implemented Women 3000 monthly Application Process started Published on: 28 May 2026, 04:53 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News