1. Home
  2. ख़बरें

छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप, आवेदन प्रक्रिया शुरु..

Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana: बिहार के बालक-बालिकाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार की इस योजना के तहत छात्र छात्राएं 15000 रुपये की स्कॉलरशिप पा सकते हैं. आइए यहां जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
student
मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना (Image Source-AI generate)

अगर आप बिहार में रहते हैं और अभी हाल ही में बिहार बोर्ड से 10वीं और 12वीं अच्छे नंबर्स से पास किया है. तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत अब मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, तो बिल्कुल भी देरी न करें.

इस सरकारी योजना का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा?

बिहार सरकार ने इस सरकारी योजना को खासतौर पर उन छात्रों के लिए बनाया है, जिन्होंने बिहार बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है. यानी की इस स्कीम का लाभ केवल 10-12वीं पास छात्रों को ही दिया जाएगा. साथ ही सरकार का इस योजना का शुरु करने का यह उद्देश्य है कि शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है.

किसे मिलेगी कितनी राशि?

इस योजना के तहत छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम और वर्ग के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी-

10वीं (मैट्रिक) पास छात्रों के लिए:

फर्स्ट डिविजन से पास छात्रों को इस सरकारी योजना के तहत करीब ₹10,000 तक की राशि मुहैया कराई जाएगी. वहीं SC/ST वर्ग के छात्रों को सेकेंड डिविजन में ₹8,000 की राशि प्रदान की जाएगी.

12वीं (इंटरमीडिएट) पास छात्राओं के लिए:

बिहार सरकार SC/ST छात्राएं फर्स्ट डिविजन के छात्रों को ₹15,000 तक राशि दी जाएगी और SC/ST छात्राएं सेकेंड डिविजन  ₹10,000 तक स्कॉलरशिप मुहैया कराई जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

छात्र-छात्राएं इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: www.medhasoft.bihar.gov.in

  2. उसके बाद होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प चुनें

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्राप्तांक (Marks) दर्ज करें

  4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें

  5. जरूरी जानकारी भरें-नाम और अंक विवरण, बैंक खाता संख्या, बैंक शाखा का नाम, आधार नंबर ये सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें दे

जरूरी शर्तें क्या है?

योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना होगा, जो कुछ इस तरह से हैं-

  1. बैंक खाता छात्र या छात्रा के नाम पर होना चाहिए

  2. खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना अनिवार्य है

  3. खाता बिहार में स्थित किसी राष्ट्रीयकृत बैंक या मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में होना चाहिए

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar mukhyamantri balak balika protsahan yojana 15000 Scholarship Application Started Published on: 28 May 2026, 03:30 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News