1. Home
  2. ख़बरें

कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर में “समृद्ध किसान उत्सव” का भव्य आयोजन

सीतापुर के कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया में 28 मई 2026 यानी आज “समृद्ध किसान उत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। MFOI Awards के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 350 से अधिक किसानों ने भाग लिया। आधुनिक खेती तकनीक,उन्नत बीज और नवाचारों की जानकारी देकर किसानों को आय बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न कंपनियों ने अपने उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई।

KJ Staff
sitapur event
कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर में “समृद्ध किसान उत्सव”की झलक
  • 350 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने लिया हिस्सा, आधुनिक कृषि तकनीकों और उत्पादों की मिली जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर, उत्तर प्रदेश में 28 मई 2026 को “समृद्ध किसान उत्सव” का सफलता पूर्वक भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम MFOI Awards के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि जागरण एवं कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें क्षेत्र के 350 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, जैविक उत्पादों, फसल प्रबंधन और कृषि उपयोगी वाहनों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे खेती की लागत को कम कर अपनी आय और उत्पादकता को बढ़ा सकें। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों और तकनीकों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में Powered By Partner के रूप में Zydex Industries एवं TVS Motor ने सहभागिता की, जबकि Supporting Partners के रूप में Indo American Hybrid Seeds (India) तथा Thakar Chemicals ने भाग लिया। कार्यक्रम के Knowledge Partner के रूप में ICAR की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न कंपनियों ने अपने उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। किसानों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों और उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। TVS Motor ने अपने लोकप्रिय और ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी TVS XL100 सीरीज के विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी की। वहीं Zydex Industries ने अपनी प्रसिद्ध जायटॉनिक टेक्नोलॉजी आधारित उत्पादों की श्रृंखला जैसे जायटॉनिक-एम, जायटॉनिक K, जायटॉनिक सुरक्षा, जायटॉनिक नीम और जायटॉनिक मिनीकिट सहित कई जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी की।

इसके अतिरिक्त Indo American Hybrid Seeds (India) ने विभिन्न सब्जियों की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया, जबकि Thakar Chemicals ने फसल प्रबंधन एवं कृषि सुरक्षा से जुड़े अपने उत्पाद किसानों के सामने प्रस्तुत किए। किसानों ने इन सभी स्टॉलों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण TVS Motor द्वारा प्रदर्शित TVS XL100 रहा। यह वाहन विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी मजबूत बॉडी, अधिक भार वहन क्षमता, बेहतर माइलेज और कम रखरखाव लागत इसे किसानों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को बताया गया कि TVS XL100 खेत से मंडी तक कृषि उत्पादों और फसलों के परिवहन में किसानों की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कई किसान पहले से ही इसे अपने दैनिक कृषि कार्यों में उपयोग कर रहे हैं। कम ईंधन खर्च और मजबूत प्रदर्शन के कारण यह वाहन ग्रामीण भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। किसानों ने कार्यक्रम में TVS XL100 की विभिन्न विशेषताओं को नजदीक से देखा और इसके उपयोग से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

sitapur event3

“समृद्ध किसान उत्सव” कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, कंपनी प्रतिनिधियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के स्वागत के साथ हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर के Senior Scientist एवं Head डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया।

अपने संबोधन में डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव ने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेती को लाभकारी बनाने के लिए नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को खेती की लागत कम करने तथा उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने के लिए संतुलित संसाधनों के उपयोग पर विशेष जोर दिया।

इसके पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर के वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) डॉ. सचिन प्रताप तोमर ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करके न केवल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखी जा सकती है, बल्कि बेहतर उत्पादन भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व और वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

TVS Motor की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित भव्या डेव ने किसानों को TVS XL100 सीरीज के विभिन्न मॉडलों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह वाहन विशेष रूप से ग्रामीण परिवेश और किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी मजबूती, ईंधन दक्षता और अधिक भार वहन क्षमता इसे किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती है।

वहीं Zydex Industries की ओर से नरेंद्र पटेल और नेहा सिंह ने किसानों को जायटॉनिक टेक्नोलॉजी आधारित जैविक उत्पादों के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है, पानी की बचत होती है और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

sitapur event2

कार्यक्रम में Indo American Hybrid Seeds (India) तथा Thakar Chemicals के प्रतिनिधियों ने भी किसानों को अपने उत्पादों एवं नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उन्नत बीजों, फसल सुरक्षा एवं फसल प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. शिशिरकांत सिंह, डॉ. सचिन प्रताप तोमर,  और डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र-II कटिया, सीतापुर की पूरी टीम उपस्थित रही।

sitapur event4

इसके अतिरिक्त Zydex Industries से नरेंद्र पटेल एवं नेहा सिंह, TVS Motor से भव्या डेव, Indo American Hybrid Seeds (India) Pvt. Ltd. से अर्पित तिवारी, एरिया सेल्स मैनेजर– लखनऊ, Thakar Chemicals से दयानंद, जोन मैनेजर तथा कृषि जागरण से जगदीश नारायण, विवेक राय और अमन सिंह सहित अनेक अतिथिगण एवं किसान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

“समृद्ध किसान उत्सव” कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक उत्पादों, उन्नत बीजों और कृषि उपयोगी वाहनों की जानकारी मिली, जिससे भविष्य में उनकी खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बन सकेगी।

English Summary: Samriddh Kisan Utsav organized at krishi vigyan kendra ii Sitapur Published on: 28 May 2026, 06:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News