1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Yojana: एक ही परिवार के कई सदस्यों को कब मिल सकती है पीएम किसान योजना की अलग-अलग किस्त? जानें..

Pm Kisan 23rd Installment Update: केंद्र सरकार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ करोडो़ं किसानों को मिल रहा है और इसी को लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है. एक ही परिवार के कई सदस्यों को कब मिल सकती है पीएम किसान योजना की किस्त, तो आइए यहां इस लेख में जानें..

KJ Staff
pm kisan
एक ही परिवार के कई सदस्यों को कब मिल सकती है पीएम किसान योजना की अलग-अलग किस्त (Image Source-AI generate)

देशभर के किसानों को इस समय इंतजार है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का कब सरकार इस योजना की राशि को किसानों के खाते में जारी करेंगी, क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में 6000 हजार की राशि किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. अब तक सरकार इस योजना की 22 किस्तें जारी कर चुकी है. इसी बीच किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक ही परिवार के दो या अधिक सदस्य पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana का लाभ ले सकते हैं?

क्या एक परिवार के दो लोगों को मिलेगा योजना का लाभ 

पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार सामान्य स्थिति में एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को योजना का लाभ दिया जाता है. सरकार “परिवार” में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को शामिल मानती है. यदि परिवार संयुक्त रूप से रह रहा है और घरेलू व्यवस्था एक ही है, तो एक से अधिक सदस्य को लाभ देना नियमों के खिलाफ माना जाता है.

यानी यदि दो भाइयों के नाम पर अलग-अलग कृषि भूमि है लेकिन उनका राशन कार्ड और पारिवारिक व्यवस्था एक ही है, तो दोनों को अलग-अलग किस्त नहीं मिलेगी. 

किन परिस्थितियों में मिल सकता है अलग-अलग लाभ?

पीएम किसान योजना की इन परिस्थितियों में एक ही परिवार के कई सदस्य अलग-अलग लाभार्थी बन सकते हैं. यदि परिवार के भाई अलग हो चुके हैं, उनकी घरेलू व्यवस्था अलग है, अलग राशन कार्ड बन चुका है और जमीन का रिकॉर्ड भी अलग-अलग नाम पर दर्ज है, तो वे अलग लाभार्थी माने जा सकते हैं.

उदाहरण के तौर पर यदि दो भाई शादी के बाद अलग घर में रहने लगे हैं, उनके राशन कार्ड अलग हैं और राजस्व रिकॉर्ड में उनकी कृषि भूमि अलग-अलग दर्ज है, तो दोनों पीएम किसान योजना के लिए पात्र हो सकते हैं. ऐसे मामलों में सरकार दस्तावेजों के आधार पर पात्रता तय करती है.

23वीं किस्त से पहले ये काम जरूर कर लें

1. ई-केवाईसी जरूर कराएं

पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी अब अनिवार्य कर दी गई है. जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनके खाते में अगली किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी. किसान मोबाइल या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

2.भू-अभिलेख का सत्यापन जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का रिकॉर्ड सही और अपडेट होना चाहिए. यदि भू-रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं है तो भुगतान रोका जा सकता है. इसलिए किसान अपने राज्य के राजस्व पोर्टल पर रिकॉर्ड जांच लें.

3.बैंक खाते से आधार लिंक रखें

सरकार DBT के जरिए सीधे खाते में पैसा भेजती है. ऐसे में बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है. यदि लिंकिंग नहीं होगी तो किस्त अटक सकती है.

4.मोबाइल नंबर सक्रिय रखें

जो मोबाइल नंबर आधार और बैंक खाते से जुड़ा है, वह चालू होना चाहिए. कई बार OTP सत्यापन और जरूरी सूचना इसी नंबर पर भेजी जाती है.

5.पोर्टल पर स्टेटस चेक करें

किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जांच सकते हैं. वहां यह देखा जा सकता है कि e-KYC पूरी हुई है या नहीं, बैंक खाता लिंक है या नहीं और भू-सत्यापन पूरा हुआ या नहीं.

कब आ सकती है 23वीं किस्त?

अब तक केंद्र सरकार किसानों को 22 किस्तों का लाभ दे चुकी है. पिछली किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के अनुसार अगली किस्त मई के अंतिम सप्ताह या जून 2026 की शुरुआत में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 23rd Installment Family Eligibility Rules and PM Kisan Yojana Updates Published on: 09 May 2026, 06:21 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News