1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए बड़ा अवसर! 90 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा बैल का जोड़ा, जल्द करें आवेदन..

Government Scheme: किसानों के लिए के लिए सरकार कई सरकारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि किसान भाई खेती-बाड़ी में नई तकनीकों का इस्तेमाल करते रहें. ऐसे में झारखंड सरकार पलामू जिले के किसानों को दो बैल के जोड़े पर 90% अनुदान प्रदान कर रही है. आगे योजना के बारे में सबकुछ..

KJ Staff
bull
90 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा बैल का जोड़ा (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसानों का खेती का काम आसान हो गया है जब से आधुनिक तकनीकों का किसानों ने उपयोग करना शुरु किया है, लेकिन आज भी देश में कई जगहों पर किसान नई आधुनिक तकनीकों की जगह बैलों को अधिक उपयोगी मानते हैं. खास कर वह किसान जिनके पास ट्रैक्टर जैसी आधुनिक कृषि मशीन नहीं है. इसी क्रम में ऐसे किसानों की मदद करने के लिए झारखंड सरकार की जोड़ा बैल योजना किसी राहत से कम नहीं जिस पर किसानों को बैल खरीदने पर भारी अनुदान प्रदान किया जा रहा है.

कितने किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

अगर आप झारखंड पलामू जिले के किसान है और जोड़ा बैल योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जान लीजिए. इस सरकारी योजना के तहत जिले के कितने किसानों को योजना का फायदा होगा. बता दे कि जोड़ा बैल योजना के तहत सरकार जिले के 73 किसानों अनुदान प्रदान करने का लक्ष्य रखा है और इस योजना के अंर्तगत किसानों को 2 से 3 वर्ष आयु के जोड़ा बैल उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे उन किसानों को मदद मिलेगी जो किसान भाई आर्थिक रुप से कृषि यंत्र खरीद नहीं सकते.

जोड़ा बैल योजना में कितना मिलेगा अनुदान?

झारखंड पलामू जिले के किसानों की स्थिति को देखकर सरकार ने जोड़ा बैल योजना की शुरुआत की है, ताकि उन छोटे किसानों को मदद मिल सकें, जो आर्थिक रुप से कमजोर है और उनकी ऐसी स्थिति नहीं है कि वह महंगे कृषि उपकरण खरीद खेती कर सकें. ऐसे में राज्य सरकार जिले के किसानों को इस सरकारी योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान की सहायता प्रदान कर रही है, जिससे उनकी आय और उत्पादन में वृद्धि होगी.

कैसे करे योजना में आवेदन? 

अगर आप भी इस सरकारी योजना में इच्छुक है और आवेदन करने का मन बना चुके हैं तो बता दे कि योजना में आपको गांव की ग्राम सभा के माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद उन किसान भाइयों की सूची जिले स्तर पर भेजी जाएंगी. इसके बाद अंतिम चरण के बाद पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा. साथ ही राज्य सरकार ने पात्र किसानों से अपील की है कि वह समय रहते जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.

किन किसान भाइयों को मिलेगा योजना का लाभ?

झारखंड सरकार की जोड़ा बैल योजना के तहत इन किसानों को विशेष रुप से लाभ दिया जाएगा. जिनमें शामिल किया गया है-

  • अनुसूचित जाति (एससी)

  • अनुसूचित जनजाति (एसटी)

  • दिव्यांग एवं आदिम जनजाति

इन वर्ग के किसानों को इस योजना का विशेष रुप से लाभ दिया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Jharkhand Government Bullock Subsidy Scheme for Farmers 90 percent Assistance Published on: 07 July 2026, 11:29 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News