1. Home
  2. ख़बरें

महिंद्रा ने लॉन्च किया नया युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर, किसानों को मिलेगा दमदार प्रदर्शन

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने नया युवोटेक+ 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर पूरे देश में लॉन्च किया. 2WD और 4WD विकल्पों, उन्नत mBULL इंजन, 30% बैकअप टॉर्क, आधुनिक ट्रांसमिशन, आरामदायक डिजाइन और 6 वर्ष की वारंटी से लैस यह ट्रैक्टर किसानों को बेहतर प्रदर्शन, उत्पादकता और बहुउपयोगी खेती का भरोसेमंद समाधान प्रदान करेगा.

KJ Staff

भारत के नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड 'महिंद्रा ट्रैक्टर्स' ने आज एक और नए ट्रैक्टर को देश भर के बाज़ारों में उतारने की घोषणा की है. इस नए मॉडल का नाम 'महिंद्रा युवोटेक+ 585 डीआई वी1' है. इसकी एक बड़ी विशेषता यह है कि यह ट्रैक्टर कई अलग-अलग कामों को बेहद कुशलता से कर सकता है. इसे विभिन्न प्रकार की कृषि स्थितियों में काम करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है. यह ट्रैक्टर किसानों को दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर कार्यक्षमता प्रदान करता है. स्वाभाविक रूप से, किसान इस ट्रैक्टर के साथ खेतों में बेहद आसानी और आराम से काम कर सकते हैं.

'युवोटेक+ 585 डीआई वी1' ट्रैक्टर 2WD (टू-व्हील ड्राइव) और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. इस ट्रैक्टर में महिंद्रा का उन्नत और उच्च क्षमता वाला mBULL’ इंजन दिया गया है. यह इंजन भारी उपकरणों को आसानी से खींचने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें 30% का बैकअप टॉर्क मिलता है. इसकी वजह से कठिन काम करते समय या ज़मीन की स्थिति चुनौतीपूर्ण होने पर भी ट्रैक्टर लगातार शानदार परफॉर्मेंस देता है.

यह ट्रैक्टर मज़बूत टिकाऊपन और अधिक उत्पादकता के लिए बनाया गया है. इसमें 12 फॉरवर्ड (आगे के) + 3 रिवर्स (पीछे के) गियर वाली ट्रांसमिशन सिस्टम दी गई है. साथ ही, इसमें मल्टी-स्पीड पीटीओ और 'SLIPTO' डुअल-क्लच मैकेनिज़म हैं. इसमें प्लैनेटरी रिडक्शन के साथ उन्नत हाई-मीडियम-लो गियर सिस्टम मिलता है. यह सिस्टम खेती के विभिन्न कामों में लगातार ताकत, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करता है. भारी उपकरणों को आसानी से उठाने के लिए इसमें मज़बूत हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है. इसके साथ ही, स्टेबलाइज़र बार और लंबा टॉप लिंक जैसी विशेषताएं इस ट्रैक्टर की कार्यक्षमता और उपकरणों को जोड़ने की क्षमता को और बढ़ाती हैं.

यह ट्रैक्टर चलाने में ज़्यादा से ज़्यादा आराम मिले, इस बात को ध्यान में रखकर इसे डिज़ाइन किया गया है. ‘युवोटेक+ 585 डीआई वी1’ में एर्गोनोमिक प्लेटफॉर्म, खुली जगह और आरामदायक सीट दी गई है. इससे किसान लंबे समय तक काम करने के बाद भी थकान महसूस नहीं करेंगे. इसमें पावर स्टीयरिंग और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मैन्युवरेबिलिटी (सर्वोत्तम मोड़ क्षमता) मिलती है. ये विशेषताएं खेत के काम को और आसान बनाती हैं और काम की गति को बढ़ाती हैं.

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष राय ने कहा, "कुछ प्रमुख बाज़ारों में इस ट्रैक्टर को शुरूआत में ही शानदार प्रतिक्रिया मिली, और अब हम बेहद गर्व के साथ अपना 'युवोटेक+ 585 डीआई वी1' पूरे भारत में लॉन्च कर रहे हैं. सभी बाज़ारों में तेज़ी से लोकप्रिय हो रही 'युवोटेक' तकनीक पर आधारित यह अगला ट्रैक्टर है. इसमें उन्नत तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और व्यावहारिक विशेषताओं का बेहतरीन तालमेल बिठाया गया है. किसानों द्वारा इस ट्रैक्टर को दी गई पसंद हमारी गुणवत्ता, टिकाऊपन और दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. किसानों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक विश्वसनीय और बहुउपयुक्त विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हम इसे पूरे देश में उपलब्ध करा रहे हैं."

दमदार परफॉर्मेंस, अत्याधुनिक तकनीक और ट्रैक्टर को समझने व चलाने में आसान बनाने वाली विशेषताओं के कारण 'युवोटेक+ 585 डीआई वी1' ट्रैक्टर बेहद खास बनता है. खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए यह एक विश्वसनीय सहयोगी है. इस ट्रैक्टर के साथ उद्योग में सबसे लंबी 6 साल की वारंटी मिलती है. यह देश भर के सभी महिंद्रा डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

English Summary: Mahindra launches Yuvotech plus 585 di v1 tractor with mbull engine and 6 year warranty in India Published on: 06 July 2026, 05:35 PM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News