1. Home
  2. ख़बरें

डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा, 25 गायों की गौशाला खोलने पर ₹10 लाख तक सब्सिडी की छूट..

Cow Shelter Subsidy: अगर आप पशुपालक है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. राज्य सरकार मध्य प्रदेश के किसानों को पशुपालन करने के लिए काफी बढ़ावा दे रही है और इसी के साथ 25 गायों की गौशाला खोलना पर दे रही है 10 लाख रुपये तक भारी सब्सिडी. आइए यहां जानें कैसे मिलेगा इस सरकारी अनुदान का लाभ.

KJ Staff
dairy farming3
25 गायों की गौशाला खोलने पर सरकार देगी ₹10 लाख तक सब्सिडी (Image Source-AI generate)

मध्य प्रदेश के छोटे किसानों और पशुपालकों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. अगर आप पशुपालन करते् है या फिर करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है. यानी की राज्य सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पशुपालन करने की दिशा में गौशाला खोलना पर दे रही है 10 लाख रुपये तक भारी सब्सिडी, ताकि राज्य में डेयरी बिजनेस को नई दिशा मिल सकें और ग्रामीण लोगों की आमदनी में बड़ा इजाफा हो सकें.

पशुपालकों को यह सौगात किसने दी?

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनको कुछ राहत मिल सकें. इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालकों और किसानों के लिए ऐसे सरकारी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत किसानों और पशुपालकों को 25 गायों की गौशाला खोलने पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक भारी अनुदान. साथ ही बता दे कि इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में की है.

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

मध्य प्रदेश सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत इसलिए की है, ताकि राज्य के किसानों और पशुपालकों को पशुपालन में मदद मिल सकें और वह डेयरी व्यवसाय की शुरुआत कर अच्छी कमाई कर सकें. ऐसे में सरकार इस योजना का लाभ केवल किसानों या पशुपालकों को नहीं, बल्कि राज्य के इन लोगों को भी देगी, जिनमें है-

  • किसानों

  • पशुपालकों

  • स्वयं सहायता समूहों 

  • डेयरी व्यवसाय में रुचि रखने वाले लोग

dairy farming2
(Image Source-AI generate)

योजना के अनुदान का उपयोग कहां कर सकते हैं?

अगर आप भी इस सरकारी योजना से जुड़ते हैं या फिर जुड़ना सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है. साथ ही इस योजना की राशि की मदद से लागत में कमी होगी और मुनाफा अधिक. साथ  ही बता दे कि इस सरकारी योजना के तहत मिलने वाला 10 लाख रुपये तक भारी अनुदान का इस्तेमाल गौशाला बनाने, शेड तैयार करने, पानी की व्यवस्था, बिजली, चारा भंडारण और साफ-सफाई जैसी जरूरी सुविधाओं में कर सकते हैं और साथ ही सरकार यह चाहती है कि राज्य में आधुनिक और व्यवस्थित गौशालाएं तैयार हों, ताकि इस मदद से पशुपालकों की आमदनी बढ़ सकें और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सकें.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इन जरुरी कागजों को तैयार कर रख ले, जो कुछ इस प्रकार है-

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • जमीन से जुड़े दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर

dairy farming 3
(Image Source-AI generate)

योजना में कैसे करें आवेदन?

मध्य प्रदेश सरकार इस कल्याणकारी योजना के आवेदन बेहद ही जल्द शुरु करने वाली है. ऐसे में अगर आप भी इस सरकारी अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं और 10 लाख रुपये तक भारी सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं. ऐसे में आप योजना के लिए आवेदन सरकारी पोर्टल  https://mpdah.gov.in/  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा, जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वह लोग इस योजना में अप्लाई जिला पशुपालन विभाग या नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र में जाकर कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Dairy farming Mp Government to Provide up to Rs 10 Lakh Subsidy for 25 cow-cowshed Published on: 13 May 2026, 01:48 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News