1. Home
  2. ख़बरें

बिना गारंटी पशुपालन लोन! सरकार दे रही ₹1.60 लाख तक की मदद, ऐसे करें आवेदन

Pashu Kisan Credit Card: आज के समय में किसान और पशुपालकों के लिए पशुपालन कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है, लेकिन अब भी कुछ ऐसे लोग है, जो आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण डेयरी या पशुपालन बिजनेस नहीं कर पाते. अब ऐसा नहीं होगा इस सरकारी योजना के तहत मिलेगा बिना किसी गारंटी के 1.60 लाख तक का लोन और व्यवसाय शुरु करना होगा आसान.

KJ Staff
pm kisan
बिना गारंटी पशुपालन लोन (Image Source-AI generate)

देश में खेती के साथ पशुपालन अब किसानों की कमाई बढ़ाने का सबसे भरोसेमंद जरिया बनता जा रहा है और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में किसान गाय, भैंस, बकरी और भेड़ पालन से हर महीने अच्छी कमाई कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पशुपालकों के लिए ‘पशु किसान क्रेडिट कार्ड’ (PKCC) योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों और पशुपालकों को बिना किसी गारंटी के 1.60 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है. चलिए आगे इसी क्रम में जानते हैं योजना के बारे में पूरी जानकारी.

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

भारत सरकार ने पशुपालकों और किसानों के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है. इस सरकारी योजना के तहत पशुपालकों को गाय, भैंस, भेड़, बकरी और मुर्गी पालन जैसे कार्यों के लिए बिना किसी गारंटी (collateral-free) के कम ब्याज दर पर ₹1.60 लाख रुपये तक लोन प्रदान किया जाता है, ताकि इसका इस्तेमाल पशुपालक चारे और दवाइयों की खरीद में कर सकें.

बिना गारंटी कितना मिलेगा लोन?

अगर आप किसान या फिर पशुपालक है तो आप इस सरकारी योजना पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना  के तहत 1.60 लाख रुपये तक के लोन प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इस लोन की खासियत यह है कि इसमें किसी तरह की गारंटी या जमीन गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती. अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण इलाकोंं के किसान डेयर व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए बड़े-बड़े साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर पैसे लेने को मजबूर हो जाते हैं. लेकिन इस योजना से अब उन्हें कम ब्याज पर बैंक से सीधे लोन प्राप्त होगा. 

ब्याज दर में भी मिलती है राहत

अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा उठाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए ऐसा विकल्प साबित हो सकती है, क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को बैंक से लोन आसानी से और काफी सस्ता पड़ता है और बैंक आमतौर पर इस पर करीब 7 प्रतिशत तक सालाना ब्याज लेते हैं.

इसके अलावा, किसान अगर समय पर किस्त का भुगतान करते हैं, तो उनको केंद्र सरकार की ओर से  3 प्रतिशत तक की ब्याज सब्सिडी भी दी जाती है.

pashu card
(Image Source-AI generate)

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ऐसे किसान और पशुपालक उठा सकते हैं जिनके पास पशुपालन का काम है. योजना में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, मुर्गी और मछली पालन करने वाले लोग शामिल हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक यह योजना खासकर छोटे किसानों के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें कम दस्तावेजों में आसानी से लोन मिल जाता है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर कोई किसान इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे बैंक में कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें शामिल हैं-

  • आधार कार्ड

  •  पैन कार्ड

  • वोटर आईडी या अन्य पहचान पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • बैंक खाता विवरण

  • पशुओं की जानकारी या टैगिंग प्रमाण

  • कुछ मामलों में बैंक पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट भी मांग सकता है.

ऐसे करें आवेदन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसान अपने नजदीकी सरकारी बैंक, ग्रामीण बैंक या सहकारी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं. बैंक में आवेदन फॉर्म भरने के बाद अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाती है. सभी जानकारी सही पाए जाने पर किसान को पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Animal Husbandry Farmers get Loan Pashu Kisan Credit Card Scheme Apply online Published on: 13 May 2026, 03:31 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News