1. Home
  2. ख़बरें

Navratri 2022: इस साल नवरात्रि में होगा ये ख़ास, जानें दिन, तारीख, महत्व व अन्य बातें

नवरात्रि को इंतज़ार भारत में हर कोई करता है क्योंकि यह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नया साल कहलाता है. साथ ही इसमें नव देवी की पूजा अर्चना भी होती है. तो आइये जानते हैं इस लेख में नवरात्रि 2022 की पूरी जानकारी.

रुक्मणी चौरसिया
Chaitra Navratri Date 2022
Chaitra Navratri Date 2022

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) को वसंत नवरात्रि (Vasant Navratri) के रूप में भी जाना जाता है. यह उत्तर भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो देवी दुर्गा की पूजा (Durga Puja) के लिए समर्पित है. चैत्र नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक नए साल (Hindu Calendar New Year) की शुरुआत का प्रतीक है और आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में आता है. तो आइये जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2022 पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

2022 में कब है नवरात्रि (When is Navratri in 2022)

  • चैत्र नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष (Shukla Paksha of Chaitra Month) के दौरान मनाई जाती है.

  • इस साल 2 अप्रैल 2022 को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत (Chaitra Navratri begins on 2nd April 2022) होगी और इसका नौवां दिन 10 अप्रैल 2022 को होगा (Ninth day will be on 10th April 2022).

  • बता दें कि इस दिन को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है. चैत्र नवरात्रि नौ दिनों तक देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा के लिए समर्पित है.

नवरात्रि 2022 की तारीख (Navratri 2022 date)

नवरात्रि पहला दिन (प्रथम)- 2 अप्रैल 2022 (शनिवार)

  • मां शैलपुत्री

नवरात्रि दिन 2 (द्वितीय)- 3 अप्रैल 2022 (रविवार)

  • माँ ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि दिवस 3 (तृतीया)- 4 अप्रैल 2022 (सोमवार)

  • माँ चंद्रघंटा

नवरात्रि दिवस 4 (चतुर्थी)- 5 अप्रैल 2022 (मंगलवार)

  • माँ कुष्मांडा

नवरात्रि दिवस 5 (पंचमी)- 6 अप्रैल 2022 (बुधवार)

  • माँ स्कंदमाता

नवरात्रि दिवस 6 (षष्ठी)- 7 अप्रैल 2022 (गुरुवार)

  • माँ कात्यायनी

नवरात्रि दिवस 7 (सप्तमी)- 8 अप्रैल 2022 (शुक्रवार)

  • माँ कालरात्रि

नवरात्रि दिवस 8 (अष्टमी)- 9 अप्रैल 2022 (शनिवार)

  • माँ महागौरी

नवरात्रि दिवस 9 (नवमी)- 10 अप्रैल 2022 (रविवार)

माँ सिद्धिदात्री

चैत्र नवरात्रि का महत्व (Significance of Chaitra Navratri)

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा अपने भक्तों के बीच धरती पर निवास करती हैं. आमतौर पर देवी का वाहन सिंह यानी शेर होता है लेकिन नवरात्रि के दौरान, वह एक अलग वाहन पर आती हैं जो आने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देती है.

भक्त नौ दिनों तक उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा से प्रार्थना करते हैं और बुराई से सुरक्षा के रूप में उनसे आशीर्वाद मांगते हैं. यह दिन एक नए साल की शुरुआत का भी प्रतीक है और कई राज्यों में इसे नए साल के दिन के रूप में मनाया जाता है.

नवरात्रि के अन्य नाम (Other Names for Navratri)

अलग अलग राज्यों में इसके भिन्न-भिन्न नाम है जैसे महाराष्ट्र में नवरात्रि के पहले दिन को गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के रूप में मनाया जाता है और कश्मीर में इसे नवरेह (Navreh) कहा जाता है.

नवरात्रि उपवास के भोजन (Navratri Fasting Food)

नवरात्रों के उपवास के दौरान, साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada), साबूदाना खिचड़ी (Sago Khichdi), सिंघाड़े का हलवा (Water Chestnut Pudding), कुट्टू की पूरी (Kuttu ki Puri), और सिंघारे के पकोड़े जैसे खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जाती है.

English Summary: chaitra navratri 2022 start date Published on: 05 March 2022, 04:51 PM IST

Like this article?

Hey! I am रुक्मणी चौरसिया. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News