1. Home
  2. मशीनरी

Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD: 57 HP का महाबली ट्रैक्टर, जो उठा सकता है 2 टन से अधिक वजन

Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD: अगर आप भी एक किसान है और अपने खेतों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इस अर्जुन नोवो ट्रैक्टर में आपको 57 HP के साथ 2100 आरपीएम उत्पन्न करने वाला 3531 CC इंजन देखने को मिल जाता है.

मोहित नागर
Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD Tractor price 2024
Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD Tractor price 2024

Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD: भारत में महिंद्रा की अर्जुन नोवो सीरीज में आने वाले ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन कर उभर रहे हैं. कंपनी के अर्जुन नोवो ट्रैक्टर को फ्यूल एफिशीएंट टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया जाता है, जिससे किसान खेती के कई काम कम ईंधन खपत में कर पाते हैं. यदि आप भी एक किसान है और अपने खेतों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इस अर्जुन नोवो ट्रैक्टर में आपको 57 HP के साथ 2100 आरपीएम उत्पन्न करने वाला 3531 CC इंजन देखने को मिल जाता है.

आज हम आपको कृषि जागरण के इस आर्टिकल में Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं.

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी की विशेषताएं (Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD Specifications)

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 3531 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Forced circulation of coolant इंजन देखने को मिल जाता है, जो 57 HP पावर के साथ 213 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. इस महिंद्रा ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पावर 50.3 HP है और इसके इंजन से 2100 आरपीएम उत्पन्न होता है. कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry type with clog indicator एयर फिल्टर दिया गया है. महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर आपको 2200 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता के साथ देखने को मिल जाता है. इस ट्रैक्टर को 2145 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है. अर्जुन सीरीज वाला यह ट्रैक्टर 33.5 kmph की फॉरवर्ड स्पीड और 18.0 kmph रिवर्स स्पीड के साथ आता है.

ये भी पढ़ें: खाद मिलाने और बीज डालने वाले 10 कृषि यंत्र, जो करते हैं लागत के साथ समय की बचत

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी के फीचर्स (Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD Features)

इस अर्जुन नोवो ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है. महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 15 Forward + 3 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है. इस ट्रैक्टर में Dual Dry टाइप क्लच दिया गया है और यह PSM (Partial Synchro) टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है. महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह ट्रैक्टर Mechanical / Oil Immersed Multi Disc ब्रेक्स के साथ में आता है. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 7.50 x 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28  रियर टायर देखने को मिल जाते हैं. कंपनी का यह ट्रैक्टर 66 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है. महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में SLIPTO टाइप पावर टेकऑफ दी गई है, जो 540 आरपीएम जनरेट करती है.

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i 2 डब्ल्यूडी की कीमत (Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD Price)

भारत में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-i ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.75 लाख से 8.95 लाख रुपये रखी गई है. इस अर्जुन नोवो ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकती है. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इस Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है.

महिंद्रा ट्रैक्टर के अन्य मॉडल्स के बारें में जानने के लिए Link पर क्लिक करें.

English Summary: Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD price 2024 features mahindra tractor ki kimat 57 HP ka mahabali tractor 2 ton loading capacity Published on: 16 January 2024, 11:10 AM IST

Like this article?

Hey! I am मोहित नागर. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News