1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

सेहत से भरपूर है लाल रंग का चुकंदर

लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिए कई मयानों में फायदेमंद है। कई प्रकार की खूबियों से भरे रक्तवर्धक चुंकदर के रस को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में काफी ज्यादा सुधार हो जाता है। दरअसल चुकंदर में अधिक मात्रा में विटामिन और खनिज होते है जो कि रक्त शोधन के काम भी आते है।

लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिए कई मयानों में फायदेमंद है। कई प्रकार की खूबियों से भरे रक्तवर्धक चुंकदर के रस को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में काफी ज्यादा सुधार हो जाता है। दरअसल चुकंदर में अधिक मात्रा में विटामिन और खनिज होते है जो कि रक्त शोधन के काम भी आते है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीआक्साइड तत्व शरीर को रोगों के लड़ने की क्षमता को प्रदान करते है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, फॉस्फेरस, और कई अन्य महत्वपूर्ण विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, तो आइए जानते है कैसे चुकंदर आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और गुणों से भरपूर है।

क्या है चुकंदर :

चुकंदर एक मूसला जड़ वाला वनस्पति है। यह बीटा वल्गैरिस नामक जाति के पौधे होते है। इसकी मूसला जड़े हल्की मीठी होती है जिसका रंग जामुनी, लाल, पीला होता है। विश्व के कई स्थानों पर चुकंदर की जामुनी जड़ को कच्चा उबालकर और भूनकर खाया जाता है। कभी -कभी इसके पत्ते को उबालकर भी खाया जाता है। ज्यादातर भारतीय खाने में इसका प्रोयग किया जाता है।

चुकंदर के फायदे :

पाचन के लिए सहायक

चुकंदर में बीटाइन काफी बड़ी मात्रा में मौजूद होता है और पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

चुकंदर चेहरे पर झुर्रियों और धारियों को कम करने में काफी सहायक होता है। इसके अलावा चेहरे के दाग और डार्क सर्कल को हटाने में भी इसका बेहतर प्रयोग किया जा सकता है।

किडनी स्टोन

चुकंदर पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसका रस पेट में पथरी बनने से रोकने में काफी सहायक होता है और पेशाब में होने वाली जलन को भी रोकता है।

कैंसर से लड़ने में मददगार

चुंकदर में बड़ी मात्रा में आयरन होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

मधुमेह रोगियों को लाभ

चुंकदर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह धीरे-धीरे शुगर को रक्त में छोड़ देता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम बना रहता है।

मस्तिष्क के लाभदायक

कभी -कभी अधिक उम्र के लोगों के मस्तिष्क में अक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। चुकंदर का सेवन करने से मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह आसानी से बढ़ जाता है।

एनीमिया में फायदेमंद

ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। ये एनीमिया रोग में बहुत ही उपयोगी होता है।

जिस तरीके से चुकंदर के फायदे है उसी तरह से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते है तो आइए जानते है

क्या है चुकंदर के नुकसान :

1. चुकंदर का अधिक सेवन करने से मितली और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है।

2. चुकंदर के कारण टीम्यूरिया नामक बीमारी भी हो सकती है और इससे पेशाब का रंग गुलाबी भी हो जाता है।

3. चुकंदर में अधिक मात्रा में धातु पाई जाती है जो कि लिवर पर इकट्ठा हो जाते है। इससे खतरा पैदा हो सकता है।

4. चुकंदर लेने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि ज्यादा मात्रा में लेने से ये शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ा भी सकता है।

तो आप जान सकते है कि किस प्रकार से चुकंदर सेहत के लिए जरूरी है और नुकसानदायक भी है। सेहत से जुड़ी हर चीज के सेवन से पहले उसके बारे में भलीभांति से पढ़ लेना चाहिए और उसी के बाद इन सारी चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।

किशन अग्रवाल, कृषि जागरण

English Summary: Healthy red colored beetroot Published on: 17 November 2018, 05:44 PM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News