किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि उन योजनाओं की मदद से कुछ हद तक आर्थिक मदद हो सकें. इसी बीच यूपी सरकार ने राज्य के लोगों के लिए ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गाय पालन करने पर मिलेगी 1500 रुपये की सहायता. इससे किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण लोगों को डबल फायदा होगा. यानी की वह गाय पालन करके डेयरी बिजनेस भी कर सकते हैं और हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता का भी लाभ लें सकते हैं.
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना क्या है?
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश आवारा पशुओं की सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने की एक अनूठी पहल है. इसके तहत सरकारी गौशालाओं में रहने वाले बेसहारा गोवंश को इच्छुक किसानों या पशुपालकों को सुपुर्द किया जाता है. साथ ही बता दे कि इस सरकारी योजना के तहत सरकार द्वारा प्रति गाय की देखरेख के लिए ₹50 प्रतिदिन यानी ₹1,500 महीना सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है.
एक गाय पर कितना मिलेगा अनुदान?
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत सरकार गोवंश के चारे और देखभाल के लिए ₹50 प्रतिदिन यानी ₹1,500 महीना सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है. ऐसे में अगर कोई पशुपालक चार गोवंश रखता है, तो वह हर महीने 6000 रुपये और सालभर में 72 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकता है. साथ ही आपको बता दे कि सरकार यह पैसा पशुओं की देखभाल के लिए देती है, ताकि उनके चारे पानी और खाने का इंतजाम हो सकें.
योजना के लिए कहां करें आवेदन?
अगर आप मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में आवेदन करने में इच्छुक है और इस सरकारी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप इस योजना में अप्लाई करने के लिए अपने नजदीकी सरकारी गौशाला से संपर्क कर सकते हैं और वहां आप जाकर किस गाय की नस्ल का आप पालन करना चाहते हैं. इससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और कैसे आवेदन करना है और योजना में अप्लाई करने की क्या पात्रता है. इसके बारे में भी आपको सभी जानकारी दे दी जाएंगी.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments