1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

अब 8वीं पास युवा भी बनेंगे बिजनेसमैन! सरकार दे रही है 50 लाख तक का लोन और 3% ब्याज सब्सिडी

MP Government Scheme: आज के समय में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. ऐसे में हर किसी का बस यह सपना होता है कि अपना खुद का कोई बिजनेस हो और रोजगार के लिए भटकना न पड़ें. इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है कि अगर युवा खुद का कोई करोबार शुरु करते हैं, तो 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर आसानी के बिजनेस शुरु कर सकते हैं. आइए आगे जानें किस योजना के तहत मिलेगा यह फायदा…

KJ Staff
KJ Staff
loan
अब 8वीं पास युवा भी बनेंगे बिजनेसमैन (Image Source-AI generate)

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के लिए कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ लाखों परिवारों को मिल रहा हैं. इसी के चलते राज्य के युवाओं को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है कि अगर युवा अगर अपना खुद का कोई करोबार शुरु करना चाहते हैं, तो मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 1 लाख से 50 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त करने के साथ सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं और लोगों को रोजगार प्रदान करने के साथ अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. आगे पढ़ें योजना के बारे में सबकुछ.

मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांत‍ि योजना क्या है?

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने इस उद्देश्य के साथ की ताकि राज्य के शिक्षित और बेरोजगार युवा खुद का कोई करोबार करने के लिए बैंकों के माध्यम से बिना किसी गारंटी (कोलैटरल फ्री) के आसान ऋण लें सकें. इसलिए राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांत‍ि योजना की शुरुआत की जिससे राज्य के युवाओं को अपना बिजनेस शुरु करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना नहीं करना पड़ेगा.

योजना के लिए क्या पात्रता है?

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और अपना कोई करोबार शुरु करने का मन बना रहे हैं, तो मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है, लेकिन योजना में आवेदन करने के लिए यह पात्रता होनी बेहद जरुरी हैं, जो कुछ इस तरह से हैं-

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 साल के बीच है तो लोन मिल सकता है.

  • लोन प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को  8वीं पास होना जरूरी है.

  • इस सरकारी योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक इनकम 12 लाख रुपये या उससे कम होनी अनिवार्य है. 

  • अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो पिछले 3 साल की ITR भरी होनी आवश्यक है.

  • आवेदक को इस सरकारी योजना का लाभ नया करोबार शुरु करने पर ही दिया जाएगा. 

  • इसके अलावा, आवेदनकर्ता इस बात का जरुर ध्यान रखें की वह बैंक में डिफॉल्टर घोषित न हुआ हो.

योजना में कितना और कितने साल लोन की सुविधा मिलेगी?

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है. इस सरकारी योजना में युवा आवेदन कर करोबार शुरु करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग और यूनिट स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक का लोन और सर्विस सेक्टर के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का लोन बेहद ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा, इस सरकारी योजना के तहत आप 7 साल के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं और 3% की ब्याज सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं.

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या होंगे?

अगर आपने अपना बिजनेस शुरु करने का मन बना लिया है और आप इस सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन कागजों को तैयार कर लें-

  • मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र

  • आय का प्रमाण पत्र

  • शैक्षणिक योग्यमा के प्रमाण पत्र

  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट और जितना लोन चाहिए उसका विवरण

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • आधार कार्ड

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में कैसे करें अप्लाई?

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना किसी वरदान से कम नहीं. इस सरकारी योजना के माध्यमस से राज्य के युवा इनकम कमा भी सकते हैं और राज्य के लोगों को रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं. ऐसे में यह स्कीम युवाओं के लिए बेहद ही सहायक साबित हो सकती हैं. अगर आवेदन की बात करें, तो आप इस सरकारी योजना में शामिल होने के लिए SAMAST Portal पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भर और सीधे बैंक जाकर भी आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana Under MP Government give 8th Pass Youth 50 Lakh Business Loan 3 Percent Interest Subsidy Published on: 04 November 2026, 03:02 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News