1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

CM किसान सम्मान निधि पर नया अपडेट, 7वीं और 8वीं किस्त की तारीख को लेकर जानें बड़ी जानकारी

CM Kisan Samman Nidhi 7th Installment Update: किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा भेजा जा चुका है. देशभर के साथ लगभग राजस्थान 66 लाख 18 हजार किसानों को दिवाली से पहले 2 हजार रुपये की सहायता मिली, लेकिन अभी तक प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 7वीं और 8वीं किस्त का इंतजार है कि कब सरकार इस योजना की राशि जारी करेंगी…

KJ Staff
KJ Staff
govt scheme
CM किसान सम्मान निधि पर नया अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है. ऐसी ही मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ राजस्थान के किसानों को मिल रहा है, जिसकी अब तक सरकार ने छठी किस्त 16 अगस्त को जारी की थी और जिसके बाद से लाभार्थियों को 7वीं किस्त का इंतजार है कि कब राज्य सरकार योजना की राशि जारी करेगी और अब 8वीं किस्त का भी समय करीब है. ऐसे में किसानों के बीच किस्त जारी होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि कब तक योजना की किस्त का इंतजार करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

राजस्थान के किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ 30 जून 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया था, जिसका लाभ लाखों लाभार्थियों को मिल रहा है. साथ ही आपको बता दे कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रुपये और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 2 हजार रुपये की राशि को मिलाकर कुल 8 हजार रुपये किसानों को प्रदान किए जा रहे हैं और सरकार अब तक 6 किस्त जारी कर चुकी है.

खाते में कब और कितने आएंगे पैसे?

राज्य में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 3000 रुपये की अलग से मदद दी जाती है और साल किसानों के खाते में प्रदेश सरकार की ओर से सीएम किसान की किस्त के तहत 1000 रुपये की ही राशि जारी की गई थी. ऐसे में राज्य के हर किसान के मन में यह सवाल है कि इस बार भी 7वीं और 8वीं किस्त साथ आएगी या सिर्फ 1000 रुपये ही खाते में जारी किए जाएंगे तो बता दे कि लाभार्थियों को 20 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है और सरकार की ओर से भी किस्त को लेकर कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है.

सीएम किसान सम्मान निधि से कितने किसानों के कटे नाम? 

सीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ राज्य के हर किसान को मिल रहा है और अब तक राज्य सरकार लाभार्थियों के खातों में 6 किस्त का पैसा भेज चुकी है. यानी की अब तक मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किस्त 66 लाख 51 हजार किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और इस बार पीएम किसान योजना के तहत करीबन 24वीं किस्त का पैसा 66 लाख 18 हजार लाभार्थियों के खाते में भेजा गया. मतलब साफ है कि  करीब 33 हजार किसानों के नाम योजना से बाहर किए है.

योजना लिस्ट नाम है या कट गया कैसे चेक करें स्टेटस?

सीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने में अभी काफी समय बाकी है और ऐसे में आप इस आसान तरीके से यह पता कर सकते हैं कि आपका लिस्ट में नाम है या नहीं-

  • सबसे पहले लाभार्थी सीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट  https://rajsahakar.rajasthan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं.

  • इसके बाद किसान होम पर सिटिजन कॉर्नर में जाकर अंदर भी सिटिजन कॉर्नर का विकल्प चुनें.

  • अब लाभार्थी अपना जिला चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद

  • आपकी Beneficiary Detail सामने आ जाएंगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Cm Kisan Samman Nidhi 7th-8th Installment Date Latest Update Government scheme Published on: 05 November 2026, 04:37 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News