1. Home
  2. मौसम

यूपी से बिहार बारिश का कहर! IMD ने 25 से अधिक राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें मौसम ताजा खबर..

Weather News: दिल्ली- NCR में मॉनसून ने ऐसे दस्तक दी है कि लोगों के लिए बारिश आफत बन गई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान अगले 3-4 दिनों तक मध्य और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के साथ-साथ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम..

KJ Staff
weather
IMD ने 25 से अधिक राज्यों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में सबुह से मानसून का कहर जारी है और तेज झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में राजधानी के लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है. IMD ने अगले 7 दिनों तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय और अन्य राज्यों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. यानी की आने वाले दिनों में भारत में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है और इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है और इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 21 से 24 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में और 21 से 27 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून दस्तक दे चुका है और इन इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी हो गया है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 24 से 27 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब में 25 से 27 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 27 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं या काफी ज़्यादा बारिश होने की संभावना जताई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 21-26 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-27 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश 21-25 जुलाई के दौरान विदर्भ में बड़े पैमाने पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट 

पूर्वी भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 26-27 जुलाई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 24-26 जुलाई में कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका है. वहीं, 22-25 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21-27 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कई या ज़्यादातर जगहों पर बारिश होने के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में IMD के अनुसार 26-27 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में 25-27 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में काफी बड़े इलाके में या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है और 21-27 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने के साथ-साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का IMD ने अलर्ट जारी किया है.

पश्चिम-दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 21-27 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र और कोंकण व गोवा में 21-23 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा,गुजरात क्षेत्र में काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 21-27 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22-23 जुलाई के दौरान केरल और माहे में 21-23 जुलाई के दौरान लक्षद्वीप में 22-27 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना और 22-25 जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने के अलावा, कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Imd Orange Alert Heavy Rain Up-Bihar 25 States Published on: 22 July 2026, 10:29 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News